Weather Alert: भारी बारिश की चेतावनी, शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठंड, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 11 Dec, 2025 07:45 PM

cold wave intensifies across india dense fog hits several states

देश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर ने कहर बढ़ा दिया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में घना कोहरा और ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर में हवाओं के चलते तापमान गिरने की संभावना है। बिहार में पश्चिमी हवाओं के कारण...

नेशनल डेस्कः देश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है और कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर छाई हुई है। हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट जारी है। वहीं केरल, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मणिपुर में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

13 दिसंबर से बढ़ेगी सर्दी

आईएमडी ने संकेत दिया है कि 13 दिसंबर से शीतलहर और तेज़ हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

बारिश-बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में पाला जमने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 13 दिसंबर के बाद इन इलाकों में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड

पहाड़ी राज्यों में चल रही शीतलहर का असर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किया जा सकता है। ठंडी हवाओं के कारण राजधानी के कई इलाकों में तापमान और गिर सकता है। हल्का कोहरा और धुंध छाई रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप

पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। तराई क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और अधिक तीखी हो सकती है।

बिहार में तापमान में गिरावट

बिहार में पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड चरम पर है। पटना समेत कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगले 48 घंटों तक इन हवाओं के जारी रहने की संभावना है, इस दौरान हवा की गति 15–20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

आईएमडी ने आज केरल, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!