'हमारे यहां आओ रहने के लिए देंगे घर और पैसा', ये 3 देश खुद दे रहे हैं ऑफर

Edited By Updated: 21 Jul, 2025 12:14 PM

come to our place we will give you house money these 3 countries are offering

विदेश में बसने का सपना हर कोई देखता है। कुछ लोग घूमने की चाह में, तो कुछ स्थायी रूप से वहां रहने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन वीज़ा, दस्तावेज़, आयु सीमा, स्किल्स और तमाम प्रक्रियाओं की वजह से यह सपना अधूरा रह जाता है। मगर अब 3 ऐसे विदेशी शहर हैं, जो न...

नेशनल डेस्क : विदेश में बसने का सपना हर कोई देखता है। कुछ लोग घूमने की चाह में, तो कुछ स्थायी रूप से वहां रहने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन वीज़ा, दस्तावेज़, आयु सीमा, स्किल्स और तमाम प्रक्रियाओं की वजह से यह सपना अधूरा रह जाता है। मगर अब 3 ऐसे विदेशी शहर हैं, जो न सिर्फ आपको अपने यहां बसने का मौका दे रहे हैं, बल्कि इसके लिए पैसे भी दे रहे हैं।

कौन ला रहा ये ऑफर?

कंटेंट क्रिएटर और फाइनेंस एक्सपर्ट कैस्पर ओपाला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने तीन ऐसे शहरों की जानकारी दी है जहां सरकारें खुद लोगों को बुला रही हैं और उन्हें आर्थिक मदद भी दी जा रही है।

एंटीकीथेरा आइलैंड (Antikythera), ग्रीस

यह ग्रीस का एक छोटा सा द्वीप है, जहां फिलहाल केवल 39 लोग रहते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां सफेद रंग की इमारतें, नीला समुद्र, गुफाएं, और शांत वातावरण आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।

क्या मिल रहा है:

  • यहां 5 परिवारों को बसने के लिए चुना जाएगा।
  • हर महीने 600 डॉलर (लगभग ₹50,000) दिए जाएंगे – तीन साल तक।
  • रहने के लिए मकान और एक जमीन का टुकड़ा भी मिलेगा।
  • यदि आपके पास कोई विशेष स्किल है जैसे बेकरी चलाना, मछली पकड़ना, या कोई और स्थानीय व्यवसाय तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी।
  • चयन के लिए एक इंटरव्यू भी होगा।

अल्बिनेन (Albinen), स्विट्ज़रलैंड

यह एक बेहद खूबसूरत गांव है जो अपने शांत वातावरण और नैचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। यहां की जनसंख्या कम होती जा रही है, इसलिए सरकार अब यहां बसने वालों को लाखों रुपये की आर्थिक मदद दे रही है।

क्या मिल रहा है:

  • एक परिवार को कुल 60,000 डॉलर (करीब ₹50 लाख) तक मिल सकते हैं।
  • अकेले व्यक्ति को 26,800 डॉलर (लगभग ₹22 लाख)।
  • हर बच्चे पर अलग से 10,700 डॉलर (लगभग ₹9 लाख)।
  • यानी 4 लोगों का परिवार लगभग ₹47 लाख की सहायता पा सकता है।
  • ये योजना खासतौर पर युवा जोड़ों और परिवारों के लिए है।

प्रेसीचे (Presicce), इटली

इटली का यह शहर अब एक नई शुरुआत के लिए तैयार है। यहां बड़ी संख्या में घर खाली पड़े हैं और प्रशासन चाहता है कि वे फिर से आबाद हो जाएं।

क्या मिल रहा है:

  • यहां बसने के लिए 30,000 डॉलर (लगभग ₹25 लाख) दिए जा रहे हैं।
  • यह रकम दो हिस्सों में दी जाएगी: पहला हिस्सा पुराना घर खरीदने के लिए और दूसरा हिस्सा उसकी मरम्मत के लिए।
  • यह शहर खासतौर पर उन लोगों को आमंत्रित कर रहा है जो स्थायी रूप से बसना चाहते हैं।

क्यों दे रहे हैं ये देश पैसा?

इन शहरों की आबादी लगातार घटती जा रही है, और युवा लोग वहां से पलायन कर रहे हैं। इसी वजह से ये देश अब बाहर से लोगों को बुलाकर अपनी आबादी को संतुलित करना चाहते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहते हैं।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!