कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बीजेपी पर बरसी प्रियंका गांधी, राहुल की विदेश यात्रा को लेकर साधी चुप्पी

Edited By Updated: 28 Dec, 2020 11:27 AM

congress foundation day priyanka gandhi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज  अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर मुख्यालय पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान अांदोलन का राजनीतिक साजिश बताना एकदम गलत है।...

नेशनल डेस्क: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज  अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर मुख्यालय पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान अांदोलन का राजनीतिक साजिश बताना एकदम गलत है। हालांकि इस बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर पूछे गए सवाल पर प्रियंका ने चुप्पी साध ली। 

PunjabKesari

स्थापना दिवस से एक दिन पहले विदेश रवाना हुए राहुल गांधी 
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश रवाना हो गए हैं। यह नहीं बताया गया कि वह कहां गए हैं। लेकिन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की कि वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली में मिलान रवाना हुए। राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। स्थापना दिवस से पहले  राहुल का विदेश रवाना होना कई सवाल पैदा कर रहा है। 

PunjabKesari
सरकार को  किसानों से बात करनी चाहिए: प्रियंका गांधी
वहीं प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला जारी करते हुए कहा कि जिस तरह के लफ़्ज वो किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं ये पाप है। सरकार को  किसानों से बात करनी चाहिए और कानून वापस लेने चाहिए। बता दें कि  कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  सदस्यों ने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन करें और युवाओं के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया अभियान ‘सेल्फी विद तिरंगा’ चलाएं। 

PunjabKesari

कब हुई थी कांग्रेस की स्थापना 
बता दें कि 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में कांग्रेस का जन्म हुआ था। स्कॉटलैंड के एक रिटायर्ड अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी। साल 1912 में मौत के बाद उन्हें कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया। कांग्रेस की स्थापना भले ही एक अंग्रेज ने की थी, लेकिन पार्टी का अध्यक्ष भारतीय को चुना गया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!