नोटिस पर कांग्रेस ने किया पलटवार, बोली- राहुल गांधी के सवालों से बौखलाई भाजपा, दिल्ली पुलिस के पीछे छिप रही

Edited By Yaspal,Updated: 16 Mar, 2023 10:31 PM

congress said bjp troubled by rahul gandhi s questions

कांग्रेस ने राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस की ओर से उनके एक बयान को लेकर नोटिस जारी किये जाने के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के सवालों से सरकार बौखला गई है

नई दिल्लीः कांग्रेस ने राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस की ओर से उनके एक बयान को लेकर नोटिस जारी किये जाने के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के सवालों से सरकार बौखला गई है और पुलिस के पीछे छिप रही है। पार्टी ने ट्वीट किया, "हम इस नोटिस का कानून के अनुसार उचित समय पर जवाब देंगे। यह नोटिस इस बात का सबूत है कि सरकार घबराई हुई है। यह नोटिस लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने का नवीनतम प्रयास भी है।"

राहुल गांधी के आवास के निकट पुलिसकर्मियों की मौजूदगी वाली तस्वीरें साझा करते हुए कांग्रेस ने दावा किया, "तस्वीरें गवाह हैं कि तानाशाह डरा हुआ है।" मुख्य विपक्षी दल ने आरोप लगाया, "अडाणी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के रिश्ते पर राहुल गांधी के सवालों से बौखलाई सरकार पुलिस के पीछे छिप रही है। " कांग्रेस ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा के 45 दिन बाद राहुल गांधी जी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है, जिसमें उन महिलाओं की जानकारी मांगी गई है जो उनसे मिलीं और खुद के उत्पीड़न के बारे में बात की।"

 

Related Story

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!