COVID ALERT: दिल्ली में फैला नया वैरिएंट खतरनाक, मास्क पहनना अनिवार्य, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Edited By Updated: 26 May, 2025 01:44 PM

corona virus in india corona active cases government health department

करीब तीन साल की राहत के बाद एक बार फिर भारत में कोरोना वायरस की वापसी डराने लगी है। देश में एक्टिव केस की संख्या 1000 से ऊपर पहुंच गई है, जिसने सरकार और स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट मोड पर ला दिया है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इस बार संक्रमण की...

नेशनल डेस्क: करीब तीन साल की राहत के बाद एक बार फिर भारत में कोरोना वायरस की वापसी डराने लगी है। देश में एक्टिव केस की संख्या 1000 से ऊपर पहुंच गई है, जिसने सरकार और स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट मोड पर ला दिया है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इस बार संक्रमण की सबसे अधिक मार केरल में देखने को मिल रही है, जहां अकेले 430 केस दर्ज किए गए हैं।

 ताज़ा आंकड़े: कहां कितने एक्टिव केस?
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 26 मई की सुबह 8 बजे तक भारत में कुल 1009 एक्टिव कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 752 नए मामले हाल ही में सामने आए हैं। राज्यवार आंकड़ों पर नज़र डालें तो—

 दिल्ली में नए वैरिएंट का खतरा
राजधानी दिल्ली में हाल ही में दो नए कोविड वेरिएंट की पुष्टि की गई है। बीते एक हफ्ते में यहां 99 नए केस सामने आए हैं। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और टेस्टिंग में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों और नए स्ट्रेन की पहचान के बाद प्रशासन ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और सभी जिलों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

 कोरोना से जुड़ी सावधानियां फिर से लागू
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए। एयरपोर्ट्स, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। साथ ही आम लोगों को भी सलाह दी जा रही है कि मास्क, सैनिटाइज़र और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों को फिर से अपनाया जाए।

कौन-कौन से राज्य अभी सुरक्षित?
कुछ राज्यों में अब तक राहत बनी हुई है। अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में अब तक कोई नया केस दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि उत्तराखंड में दो संक्रमित महिलाएं राज्य के बाहर से आई थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!