Dhanteras 2025: गोल्ड पड़ा फीका... इस बार धनतेरस पर सोने से ज्यादा बिके चांदी के सिक्के, एक्सपर्ट्स ने बताई चौंकाने वाली वजह

Edited By Updated: 19 Oct, 2025 03:50 PM

dhanteras 2025 gold pales in comparison to silver coins experts reveals reason

धनतेरस 2025 पर सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड पर पहुंचे। महंगे सोने के बावजूद खरीदारों ने इस बार चांदी में अधिक दिलचस्पी दिखाई। चांदी के सिक्कों की बिक्री में 35-40% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोने की बिक्री में 15% की गिरावट रही। दिल्ली और मुंबई में...

नेशनल डेस्क : इस साल धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। महंगे भावों के बावजूद खरीदारों की नजर इस बार सोने के बजाय चांदी पर ज्यादा रही। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी काउंसिल (GJC) के अनुसार चांदी के सिक्कों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 35-40% की बढ़ोतरी हुई, जबकि कुल कारोबार की कीमत दोगुनी से ज्यादा रही। वहीं सोने की बिक्री में सालाना आधार पर लगभग 15% की गिरावट देखी गई।

दिल्ली और मुंबई में कीमतें

धनतेरस के दिन दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,32,000 प्रति 10 ग्राम (GST सहित) तक पहुंच गया, जो पिछले साल ₹81,400 था। यानी करीब 63% की बढ़ोतरी हुई। चांदी की कीमत भी ₹1,70,000 प्रति किलो तक पहुंच गई, जो पिछले साल के 95-97 हजार रुपये प्रति किलो से करीब 70% ज्यादा है। मुंबई में सोना ₹1,28,000 और चांदी ₹1,70,000 प्रति किलो रही।

यह भी पढ़ें - Silver Price Today: धनतेरस पर चांदी का दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

लोगों का उत्साह बना हुआ

GJC चेयरमैन राजेश रोकड़े ने बताया कि कीमतें ऊंची होने के बावजूद खरीदारों का उत्साह बरकरार है। सोने की बिक्री में मात्रा थोड़ी कम रही, लेकिन कुल कारोबार में 20-25% की बढ़ोतरी हुई। चांदी के सिक्कों और पूजा सामग्री की बिक्री में 40% उछाल आया, जिससे यह साफ है कि लोग अब वैल्यू बेस्ड इन्वेस्टमेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं।

हल्की ज्वेलरी और छोटे सिक्कों की पसंद

महंगे सोना-चांदी के कारण अधिकांश लोग हल्की गोल्ड ज्वेलरी और 1 से 50 ग्राम तक के चांदी के सिक्के खरीदते नजर आए।

छोटे शहरों में भी चांदी की डिमांड

GJC वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता के अनुसार औसत ट्रांजैक्शन वैल्यू 20-25% बढ़ी, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में चांदी के सिक्कों की भारी मांग रही। Senco गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी सुवंकर सेन ने बताया कि इस बार प्री-बुकिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। कुल कारोबार का लगभग 15% हिस्सा पहले से बुकिंग के जरिए होता है, जिसमें चांदी की मांग सबसे अधिक रही।

यह भी पढ़ें - Gold Alert: आज रात होगा कुछ बड़ा... मुख्य अर्थशास्त्री ने सोने के निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी

सभी सेगमेंट में मजबूत मांग

PNG ज्वेलर्स के चेयरमैन सौरभ गाडगिल के मुताबिक सोना, डायमंड और चांदी सभी सेगमेंट में मजबूत मांग रही। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल इंडिया के सीईओ सचिन जैन ने कहा कि गोल्ड में अभी भी मजबूत रुझान है, लेकिन इस बार चांदी ने भी अपनी जगह बना ली है।

कुल कारोबार और त्योहार की रौनक

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, इस धनतेरस पर सोना और चांदी का कुल कारोबार लगभग ₹60,000 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 25% अधिक है। त्योहार और शादी के मौसम में यह रफ्तार और बढ़ने की उम्मीद है।

दो दिवसीय धनतेरस और शुभ समय

धनतेरस, जिसे हिंदू कैलेंडर में सबसे शुभ दिन माना जाता है, इस साल दो दिनों तक मनाया जा रहा है। रविवार दोपहर 1:45 बजे तक खरीदारी को शुभ माना गया। ज्वेलरी की दुकानों को देर रात तक खुला रखा गया। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता और चीन के बाद सबसे बड़ा आयातक देश है।

यह भी पढ़ें - धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं इस चीज की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, दुकानदारों को हुआ 40-45 हजार तक का मुनाफा

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!