दो-दो बेगमों के बीच फंसा अय्याश शौहर, 1 को लेकर घुमाने गया तो दूसरी ने कर दिया कांड...

Edited By Updated: 10 Apr, 2025 03:39 PM

drama between two wives and the husband s antics

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जिसमें एक अय्याश शौहर ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली और दोनों पत्नियां अलग-अलग घरों में रहती थीं। एक दिन जब शख्स अपनी दूसरी पत्नी को शादी में लेकर गया तो पहली पत्नी को यह...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जिसमें एक अय्याश शौहर ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली और दोनों पत्नियां अलग-अलग घरों में रहती थीं। एक दिन जब शख्स अपनी दूसरी पत्नी को शादी में लेकर गया तो पहली पत्नी को यह बात बुरी लगी और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि शख्स ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में…

क्या है मामला?

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में यह चौंकाने वाली घटना हुई। श्याम नगर के रहने वाले साकिब ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी लायबा है जिससे एक सात महीने का बच्चा भी है जबकि दूसरी पत्नी सायमा दूसरे घर में रहती है। 10 दिन पहले साकिब अपनी दूसरी पत्नी सायमा को गाजियाबाद शादी में लेकर गया। इस पर लायबा को गुस्सा आ गया और उसने साकिब से बहस शुरू कर दी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि लायबा के भाई को बीच में आकर मामला सुलझाना पड़ा।

पहले भी हुआ था समझौता

हाल ही में तीन दिन पहले लायबा का भाई आया और दोनों के बीच समझौता करवा दिया लेकिन जब लायबा मोबाइल देख रही थी साकिब ने उसे मोबाइल चलाने से मना किया। इससे फिर से दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर साकिब ने अपनी पत्नी लायबा के पेट में कैंची घोंप दी। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और घायल लायबा को अस्पताल में भर्ती करवा दिया जबकि आरोपी साकिब मौके से फरार हो गया।

देर रात पुलिस की कार्यवाही 

इस मौके पर सीओ कोतवाली आशुतोष ने बताया कि इत्तेफाक नगर में शौहर और बेगम के बीच विवाद हो गया था। पति ने पत्नी को मारने के इरादे से उसकी कमर में कैंची घोंप दी। वहीं घायल महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया। जिसके बाद देर रात पुलिस ने आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर लिया और   मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!