Edited By Anu Malhotra,Updated: 27 Feb, 2026 01:23 PM

सड़क पर रफ़्तार का शौक और नियमों की अनदेखी अब सिर्फ जेब ढीली नहीं करेगी, बल्कि आपको हमेशा के लिए पैदल भी कर सकती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हालिया एलान के बाद अब देश की सड़कों पर चलने का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है। सरकार एक ऐसी व्यवस्था ला...
Driving license Cancel: सड़क पर रफ़्तार का शौक और नियमों की अनदेखी अब सिर्फ जेब ढीली नहीं करेगी, बल्कि आपको हमेशा के लिए पैदल भी कर सकती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हालिया एलान के बाद अब देश की सड़कों पर चलने का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है। सरकार एक ऐसी व्यवस्था ला रही है जहां आपके ड्राइविंग लाइसेंस की अहमियत आपके बैंक बैलेंस से कहीं ज़्यादा होगी।
लाइसेंस का 'digital scorecard': समझिए कैसे काम करेगा नया गणित
अभी तक हम ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते थे और जुर्माना भरकर आगे बढ़ जाते थे, लेकिन अब खेल बदल गया है। सरकार 'Grade-Based System' लाने की तैयारी में है। इसे आप अपने लाइसेंस का 'Character Certificate' कह सकते हैं। आपके license को कुछ अंक दिए जाएंगे और हर बार नियम तोड़ने पर जैसे-गलत दिशा में गाड़ी चलाना, मोबाइल पर बात करना या शराब पीकर स्टयरिंग थामना-आपके खाते से अंक काट लिए जाएंगे। यह System एक चेतावनी की तरह काम करेगा। अगर आपके अंक एक तय सीमा से नीचे गिरते हैं, तो आपका लाइसेंस 6 महीने के लिए 'लॉक' यानी सस्पेंड कर दिया जाएगा।
बार-बार गलती करने वालों का Driving license Cancel
इस नए कानून का सबसे सख्त हिस्सा उन लोगों के लिए है जो आदतन अपराधी हैं। अगर कोई चालक बार-बार OverSpeeding करता है या खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाता है, तो उसका license हमेशा के लिए रद्द (Cancel) किया जा सकता है। इसका सीधा मतलब है कि एक बार license गया, तो फिर आप कभी कानूनी तौर पर गाड़ी नहीं चला पाएंगे।
जुर्माना नहीं, व्यवहार बदलना है मकसद
सड़क हादसों में हर साल हजारों जान गंवाने वाले परिवारों के दर्द को देखते हुए यह कड़ा फैसला लिया गया है। सरकार का मानना है कि सिर्फ पैसा वसूलना समाधान नहीं है, बल्कि ड्राइवरों के मन में लाइसेंस खोने का डर होना चाहिए। जब आपकी हर हरकत पर पॉइंट कटेंगे, तो सड़क पर अनुशासन खुद-ब-खुद आ जाएगा। अब सुरक्षित ड्राइविंग ही आपके लाइसेंस को सुरक्षित रखने का एकमात्र रास्ता है।