कोर्ट के आदेश पर झुका Facebook, 24 घंटे में हटाना पड़ा CM मान का फेक वीडियो

Edited By Updated: 24 Oct, 2025 09:35 AM

facebook given 24 hour ultimatum to fake video of cm mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) से जुड़े एक फर्जी वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में मोहाली कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मान सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Meta) को आदेश दिया...

नेशनल डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) से जुड़े एक फर्जी वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में मोहाली कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मान सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Meta) को आदेश दिया कि वह 24 घंटे के भीतर आपत्तिजनक सामग्री को हटाए। इसके बाद जगमन समरा नामक व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट से वह विवादास्पद सामग्री हटा दी गई है।

कोर्ट ने Google और Cyber Crime को दिए सख्त निर्देश

फेक वीडियो के लगातार वायरल होने और राजनीति गरमाने के बाद भगवंत मान सरकार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने इस मामले में न केवल सोशल मीडिया कंपनियों को बल्कि साइबर क्राइम विभाग को भी सख्त निर्देश दिए:

यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में दर्दनाक हादसा: नशे में धुत 21 वर्षीय भारतीय युवक ने 3 को रौंदा, Video देखकर हुए रोंगटे खड़े

दर्ज केस के बावजूद जारी थी पोस्टिंग

वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने जगमन समरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था और फेसबुक-इंस्टाग्राम को नोटिस भी जारी किया था। पुलिस कार्रवाई के बावजूद, समरा ने पोस्टिंग बंद नहीं की। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद भी उन्होंने एक-एक करके 5 और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो पोस्ट किए थे जिसके बाद सरकार को अदालत का रुख करना पड़ा।

फेक वीडियो पर गरमाई सियासत

इस फर्जी वीडियो को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई थी। पंजाब भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने सीएम मान की चुप्पी पर सवाल उठाया था और कहा था कि जो व्यक्ति हर छोटी बात पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे वह अपनी वीडियो पर इतना चुप क्यों हैं। इसके जवाब में आप नेताओं के हरकत में आने के बाद मोरिंडा में सीएम भगवंत मान ने कहा था कि "बीजेपी के पास फेक (झूठ/फर्जी) के अलावा और है भी क्या है।"

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!