बीजेपी में गुटबाजी: वसुंधरा समर्थकों ने बनाया अलग संगठन, कहा- 2023 में राजे फिर बनें CM

Edited By Updated: 09 Jan, 2021 07:17 PM

factionalism in rajasthan bjp vasundhara supporters formed organization

राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कुछ समर्थकों ने एक नया संगठन वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान (मंच) बनाने की घोषणा की है। संगठन बनाने वालों का कहना है कि वे चाहते हैं कि राजे 2023 में फिर मुख्यमंत्री बनें।

नेशनल डेस्क: राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कुछ समर्थकों ने एक नया संगठन वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान (मंच) बनाने की घोषणा की है। संगठन बनाने वालों का कहना है कि वे चाहते हैं कि राजे 2023 में फिर मुख्यमंत्री बनें। इस संगठन ने अपनी राज्य कार्यकारिणी बना ली है और कई जिलों में अपनी टीम गठित करने की घोषणा की है।

वसुंधरा सरकार की उपलब्धियों व नीतियों का प्रचार करना
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे के समर्थकों द्वारा इस तरह से पार्टी से हटकर अलग संगठन बनाए जाने को पार्टी की राज्य इकाई में जारी खींचतान के प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है। इस नवगठित वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान (मंच) के प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज हैं जो खुद को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने 20 दिसंबर को यह संगठन बनाया। हमने 25 जिलों में पदाधिकारी नियुक्ति कर दिए हैं। हमारा लक्ष्य पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार की उपलब्धियों व नीतियों का प्रचार प्रसार करना है।'

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनें वसुंधरा राजे
उन्होंने कहा, ‘सतीश पूनियां राज्य में पार्टी भाजपा की अगुवाई कर रहे हैं। हमारी पहल से पार्टी मजबूत ही होगी। यह कोई समानांतर संगठन नहीं है बल्कि राजे के प्रति हमारी निष्ठा जताने का एक तरीका है। हम केवल उनकी उपलब्धियों का जनता में प्रचार प्रसार करेंगे।' उन्होंने कहा कि राजे समर्थक चाहते हैं कि वह राज्य में 2023 के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनें। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्याक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि इस तरह संगठन बनना कोई गंभीर मामला नहीं है और किसी व्यक्ति विशेष के बजाय पार्टी की विचारधारा बड़ी होती है।

दो बार Cm रही राजे
पूनियां के अनुसार यह संगठन सोशल मीडिया पर ही अधिक है और इसकी स्थापना में शामिल लोग पार्टी के कोई ‘जाने माने नेता' नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के संज्ञान में है। उल्लेखनीय है कि राजे 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!