Gold Price 2025: 2028 में सोना होगा ₹65,500 तोला- 2025 के अंत तक की कीमतों का भी हुआ खुलासा, एक्सपर्ट्स का चौंकाने वाला दावा

Edited By Updated: 16 May, 2025 04:50 PM

festive season gold price 2025 gold rate on diwali 2025 gold investors

त्योहारी सीजन की दस्तक के साथ ही एक बार फिर सोने की कीमतों में उठापटक शुरू हो गई है। निवेशक, व्यापारी और आम ग्राहक – सभी की नजरें इस वक्त सोने के भाव पर टिकी हैं। खासकर दिवाली 2025 के आसपास सोने की मांग में तेज़ी के चलते कीमतें आसमान छू सकती हैं।...

नेशनल डेस्क: त्योहारी सीजन की दस्तक के साथ ही एक बार फिर सोने की कीमतों में उठापटक शुरू हो गई है। निवेशक, व्यापारी और आम ग्राहक – सभी की नजरें इस वक्त सोने के भाव पर टिकी हैं। खासकर दिवाली 2025 के आसपास सोने की मांग में तेज़ी के चलते कीमतें आसमान छू सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले महीनों में गोल्ड रेट नई ऊंचाइयों को छू सकता है, जबकि कुछ सालों बाद इसमें गिरावट के आसार भी दिख रहे हैं।

 फिलहाल कितना है सोने-चांदी का भाव?

आज 16 मई 2025 को सराफा बाजार में सोने और चांदी के दाम कुछ इस तरह ट्रेंड कर रहे हैं:

हालांकि हाल ही में सोने में ₹2,200 और चांदी में ₹2,300 तक की गिरावट दर्ज की गई है।

 दिवाली 2025 तक क्या रह सकती है सोने की कीमत?

-विशेषज्ञों की मानें तो इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का औसत रेट $3,675 प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
- इस ट्रेंड के आधार पर भारत में दिवाली तक सोने की कीमत ₹1,13,500 से ₹1,15,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।
- यह इसलिए भी संभव है क्योंकि त्योहारों के समय मांग में काफी उछाल आता है, और केंद्रीय बैंकों की ओर से खरीदारी भी तेज होती है।

जनवरी से अप्रैल 2025 तक कैसा रहा निवेश का रिटर्न?

  • अब तक 29% तक का रिटर्न दे चुका है सोना

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $3,500 प्रति औंस तक पहुंचने के संकेत

  • सोना इस साल कई बार ऑल टाइम हाई बना चुका है

  • अगला संभावित टारगेट $3,700 – $4,500 प्रति औंस

- अगर यह स्थिति बनी रहती है, तो भारत में प्रति तोला सोने का रेट ₹1.4 लाख तक पहुंच सकता है।

 2028 तक मिल सकता है सस्ता सोना?

  • एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2028 तक सोने की कीमत ₹65,500 प्रति तोला तक गिर सकती है।

  • कारण हो सकते हैं –

    -वैश्विक आर्थिक स्थिरता
    -सोने की मांग में कमी
    -केंद्रीय बैंकों की खरीदारी में गिरावट
    -भू-राजनीतिक तनाव में कमी

चांदी को लेकर क्या है अनुमान?

  • अभी भले ही हल्की कमजोरी

  • लेकिन साल के अंत तक भारत में ₹1,10,000 प्रति किलो और

  • वैश्विक बाजार में $39 प्रति औंस तक जा सकती है चांदी

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!