पहले प्यार से नहलाया, फिर बेहरमी से किया कत्ल, पुलिस के सामने पेश किया 'परफेक्ट वाइफ' का ड्रामा

Edited By Updated: 04 Jul, 2025 05:10 PM

first showered with love then brutally murdered

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक  पत्नी ने कथित तौर पर अपने ही पति की हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना शहर के एस.जी. पाल्या इलाके की है। 42 वर्षीय भास्कर की हत्या उसकी पत्नी श्रुति ने की।

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक  पत्नी ने कथित तौर पर अपने ही पति की हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना शहर के एस.जी. पाल्या इलाके की है। 42 वर्षीय भास्कर की हत्या उसकी पत्नी श्रुति ने की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इस वजह से  मामला इतना बढ़ गया कि श्रुति ने लकड़ी के डंडे से भास्कर के चेहरे पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

अवैध रिश्ते की वजह से भड़की थी पत्नी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भास्कर का अपनी घर की नौकरानी से कथित तौर पर नजदीकी रिश्ता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तनातनी रहती थी और उनके बीच बार-बार झगड़े होते थे। घटना से दो दिन पहले भी इसी बात पर दोनों में जोरदार झगड़ा हुआ था। इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि श्रुति ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर डंडे से हमला कर दिया, जिससे भास्कर की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद पुलिस को सुनाई मनगढ़ंत कहानी

भास्कर की मौत के बाद श्रुति ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने पुलिस के सामने एक झूठी कहानी बनाई। उसने बताया कि भास्कर नशे में थे और बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। श्रुति के अनुसार उसने फिर उन्हें नहलाया और बिस्तर पर लिटा दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई।

PunjabKesari

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी पोल

पुलिस ने शुरुआत में इसे अननैचुरल डेथ का मामला मानते हुए केस दर्ज किया। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो सच्चाई सामने आ गई। रिपोर्ट में साफ तौर पर बताया गया कि भास्कर के चेहरे और शरीर पर किसी भारी और नुकीली चीज से कई गंभीर वार किए गए थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने अपनी जांच को और तेज कर दिया।

पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

गहन जांच के बाद सामने आया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी। इसके बाद सुधागुंटेपाल्या पुलिस ने मामले को हत्या के आरोप में बदल दिया और श्रुति को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले अपने पति की बेरहमी से हत्या की। फिर उसके शव को नहलाया और उसे ऐसे बिस्तर पर सुला दिया जैसे कुछ हुआ ही न हो। पुलिस अब इस मामले में आगे की विस्तृत जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!