देवघर में भीषण सड़क हादसा: कांवड़ यात्रा के दौरान 18 कांवड़ियों की मौत, कई घायल

Edited By Updated: 29 Jul, 2025 09:24 AM

five kanwariyas killed several injured in a road accident in deoghar jharkhand

झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास हुई, जब...

नेशनल डेस्क: झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास हुई, जब कांवड़ियों से भरी एक 32-सीटर बस गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि मृतकों की संख्या कम से कम नौ हो सकती है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कई घायलों की हालत नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!