Budget 2023: रेलवे से लेकर रक्षा मंत्रालय तक...जानिए बजट में किसके लिए क्या

Edited By Updated: 01 Feb, 2023 02:55 PM

from railways to ministry of defence know for whom what in the budget

बजट में रेलवे और रक्षा मंत्रालय से लेकर सड़क परिवहन तक के लिए राशि आवंटित की गई। देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रही सरकार ने रक्षा मंत्रालय के बजट में 69 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी

नेशनल डेस्क: बजट में रेलवे और रक्षा मंत्रालय से लेकर सड़क परिवहन तक के लिए राशि आवंटित की गई। देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रही सरकार ने रक्षा मंत्रालय के बजट में 69 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी करते हुए 5.94 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है जबकि पिछले वर्ष यह राशि 5.25 लाख करोड़ रुपए थी।    

PunjabKesari

रक्षा मंत्रालय के लिए

वित्त मंत्री ने वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए कहा कि रक्षा मंत्रालय के लिए आम बजट में 5.94 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसमें से पू्ंजीगत व्यय 1.62600 लाख करोड़ रुपए तथा राजस्व व्यय 2.70120 लाख करोड़ रुपए है जबकि पेंशन के लिए 138205 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में पूंजीगत व्यय के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था जबकि पेंशन निधि में 119 करोड़ रुपए की राशि रखी गई थी।

 

रेलवे के लिए

आम बजट 2023-24 में भारतीय रेलवे को 2.4 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है। भारतीय रेलवे को वित्त वर्ष 2023-24 में पूंजीगत व्यय के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे, जो वर्ष 2022-24 की तुलना में 65.6 प्रतिशत अधिक तथा वर्ष 2013-14 के आवंटन की तुलना में नौ गुना है। आम बजट 2022-23 में रेलवे को पूंजीगत आवंटन 1.4 लाख करोड़ रुपए था, जबकि राजस्व व्यय 3267 करोड़ रुपए तय किया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!