Goa election 2022- वोट डालने वालों के लिए खास ऑफर, रेस्त्रां से लेकर बंजी जंपिंग तक में मिल रहा डिस्काउंट

Edited By Updated: 13 Feb, 2022 05:03 PM

goa election 2022 special offer for the voters

रेस्त्रां, कॉफी की दुकानों, बंजी जंपिंग और हॉट एयर बैलून की सवारी पर विशेष छूट, ये कुछ ऐसे प्रोत्साहन हैं जो गोवा में लोगों को सोमवार को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के इरादे से दिए जा रहे हैं।

नेशनल डेस्क: रेस्त्रां, कॉफी की दुकानों, बंजी जंपिंग और हॉट एयर बैलून की सवारी पर विशेष छूट, ये कुछ ऐसे प्रोत्साहन हैं जो गोवा में लोगों को सोमवार को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के इरादे से दिए जा रहे हैं। उत्तरी गोवा जिले में 30 होटल व्यवसायियों और समुद्र तट पर भोजनालयों के मालिकों के एक समूह ने भी 14 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युगलों के लिए भोजन पर भारी छूट की पेशकश की है क्योंकि मतदान की तारीख ‘वेलेंटाइन डे' के साथ मेल खाती है। राज्य की 40 विधानसभा सीट के लिए कुल 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

 

गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना, रिवोल्यूशनरी गोवांस, गोएंचो स्वाभिमान पार्टी, जय महाभारत पार्टी और संभाजी ब्रिगेड के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 68 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ने ट्वीट किया, ‘‘14 फरवरी, 2022 को उत्तरी गोवा जिला प्रशासन के साथ लोकतंत्र का त्योहार मनाएं। गोवा के पसंदीदा होटल व्यवसायियों/रेस्तरां मालिकों/बर्देज तालुका के भोजनालय मालिकों ने उन युगलों के लिए एक विशेष छूट की पेशकश की है, जो 14 फरवरी 2022 को सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच अपना वोट डालने वाले हैं।''

 

भोजन के अलावा, मतदाताओं को मनोरंजक गतिविधियों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। गोवा पर्यटन विकास निगम द्वारा उत्तरी गोवा की मायेम झील में एक बंजी जंपिंग केंद्र ने विधानसभा चुनाव में मतदान करने वाले लोगों को 10 प्रतिशत छूट की पेशकश की है। उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘लोकतंत्र का त्योहार मनाएं। गोवा की मायेम झील में बंजी जंपिंग पर विशेष डिस्काउंट ऑफर है। जो लोग 14 फरवरी, 2022 को अपना वोट डालेंगे, वे 16 से 21 फरवरी तक पेशकश की गई विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं।

 

बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही का निशान दिखाएं और 10 प्रतिशत छूट पाएं।'' विभिन्न छूट की पेशकश यहीं खत्म नहीं होती है। मतदाता दक्षिण गोवा जिले के चंदोर में गोवा पर्यटन की हॉट एयर बैलून की सवारी पर भी 15 प्रतिशत की छूट का आनंद ले सकते हैं। उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी ने ट्वीट किया, ‘‘हॉट एयर बैलून गोवा पर एक विशेष छूट की पेशकश है। जो लोग 14 फरवरी, 2022 को अपना वोट डालेंगे, वे 14 फरवरी से 14 मार्च 2022 तक विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। मतदान के बाद इसकी सवारी के लिए आने वाले लोग 15 प्रतिशत की छूट पाएं।'' गोवा की प्रमुख कॉफी शॉप श्रृंखला ‘क्रीमेक्स' ने भी सोमवार को राज्य में अपने सभी प्रतिष्ठानों में मतदाताओं को 10 प्रतिशत छूट की पेशकश की है। उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी ने एक ट्वीट में इसका भी जिक्र किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!