Budget 2025 : बजट से पहले सोना तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का अब ये रेट

Edited By Updated: 31 Jan, 2025 09:09 PM

gold is breaking all records before the budget

सोने की कीमतों में अब जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है और इसने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव गुरुवार को 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।

नेशनल डेस्क : सोने की कीमतों में अब जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है और इसने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव गुरुवार को 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतें ऊंची हो गई हैं। पिछले साल के बजट में जब कस्टम ड्यूटी में कमी की घोषणा की गई थी, तो सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी।

पिछले बजट में क्या हुआ था?

पिछले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने का ऐलान किया था। इससे सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी, और कुछ ही घंटों में सोना प्रति 10 ग्राम 4000 रुपये सस्ता हो गया था। हालांकि, बजट के बाद सोने की कीमतों में फिर से तेजी आई और अब ये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

सोने की ताजा कीमतें

शुक्रवार को MCX पर सोने की कीमत 82,415 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जो पिछले दिन की तुलना में 1114 रुपये ज्यादा थी। इस साल बजट के पहले सोने की कीमतों में 2000 रुपये से ज्यादा का इजाफा हो चुका है।

घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतें बढ़ी हैं। 31 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 82,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम 80,190 रुपये, 20 कैरेट का 73,130 रुपये और 18 कैरेट का 66,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

क्या सरकार फिर से कस्टम ड्यूटी घटाएगी?

अब यह देखना होगा कि सरकार इस बार सोने पर कस्टम ड्यूटी में कोई और बदलाव करती है या नहीं, क्योंकि इससे सोने की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!