Gold Rate Down: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, क्या और सस्ता होगा सोना?

Edited By Updated: 03 Oct, 2025 07:18 PM

gold rate down gold silver prices will gold get cheaper

मां दुर्गा के विसर्जन के दिन देशभर के सोने-चांदी के बाजारों में हलचल देखी गई। भोपाल के सराफा बाजार में सोने के दाम 220 रुपए और चांदी 1240 रुपए गिर गए हैं। नवरात्रि के खत्म होते ही सोने-चांदी के भावों में तेज गिरावट आई है। विशेषज्ञों ने हॉलमार्क...

नेशनल डेस्क: देशभर में मां दुर्गा के विसर्जन के दिन सोने-चांदी के बाजारों में खरीद-फरोख्त की हलचल तेज हो गई है। हालांकि, राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में आज सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव भी कम हुए हैं। नवरात्रि खत्म होने के साथ ही सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिससे बाजार में उत्साह और सावधानी दोनों का माहौल बना हुआ है।

भोपाल में सोने-चांदी के ताजा भाव

22 कैरेट सोना: 1,07,543 रुपए प्रति 10 ग्राम (बीते दिन 1,07,723 रुपए)

24 कैरेट सोना: 1,17,320 रुपए प्रति 10 ग्राम (बीते दिन 1,17,100 रुपए)

चांदी: 1,43,310 रुपए प्रति किलो (बीते दिन 1,42,070 रुपए)

देशभर में सोने-चांदी के भावों में बड़ी गिरावट

नवरात्रि समाप्त होने के साथ ही सोने के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली है। पिछले कई दिनों से बढ़ रहे सोने के भाव अचानक 230 रुपए कम हो गए हैं। वहीं चांदी के भाव में भी 1,340 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। देश के प्रमुख बाजारों में आज गोल्ड और सिल्वर के दाम इस प्रकार हैं:-

- 24 कैरेट सोना: 1,17,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (बीते दिन 1,17,170 रुपए)

- चांदी: 1,43,310 रुपए प्रति किलो (बीते दिन 1,41,970 रुपए)

हॉलमार्क की जांच करके ही सोना खरीदें

सोने के गहने खरीदते समय गुणवत्ता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। हमेशा हॉलमार्क की जांच करके ही सोना खरीदें, क्योंकि यह भारत सरकार द्वारा निर्धारित सोने की शुद्धता की गारंटी है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क जारी करता है। प्रत्येक कैरेट के लिए अलग-अलग हॉलमार्क अंक होते हैं, जिन्हें ध्यान से देखना चाहिए। हॉलमार्क न देखने पर सोने में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए गहने खरीदते समय सावधानी बरतना आवश्यक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!