दिल्ली की गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका युवक, जमकर पी शराब, खाई सेक्स पॉवर गोलियां और फिर....

Edited By Updated: 16 Jan, 2025 10:24 AM

gwalior hotel death powerpills alcohol overdose

ग्वालियर में एक अजीब और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक की नशे और सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। लखनऊ का निवासी यह युवक बिजनेस टूर पर ग्वालियर आया था और थाटीपुर के मैक्सन होटल में ठहरा था। सोमवार को उसने एक कमरे का...

नेशनल डेस्क: ग्वालियर में एक अजीब और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक की नशे और सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। लखनऊ का निवासी यह युवक बिजनेस टूर पर ग्वालियर आया था और थाटीपुर के मैक्सन होटल में ठहरा था। सोमवार को उसने एक कमरे का किराया लिया और मंगलवार रात अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। घटना के समय युवक ने पहले शराब पी और फिर कथित तौर पर सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया।

गर्लफ्रेंड के आने के बाद, वह करीब एक घंटे तक कमरे में रहे, लेकिन रात 11 बजे युवक की हालत बिगड़ने लगी। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।  होटल के कमरे से शराब की बोतल और सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के रैपर मिले हैं। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि नशे के साथ सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के सेवन से युवक की मौत हुई है।  पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने होटल से मृतक की गर्लफ्रेंड को भी पूछताछ के लिए निगरानी में लिया है।

मृतक के परिजनों ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। बताया जाता है कि ग्वालियर के थाटीपुर स्थित मैक्सन होटल में सोमवार को लखनऊ यूपी के एक युवक ने रूम किराए पर लिए थे। युवक एक निजी कंपनी में अधिकारी है।   पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का सही कारण पता लगाने का निर्णय लिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप नहीं लगाया है। मृतक की गर्लफ्रेंड को पुलिस ने पूछताछ के लिए निगरानी में लिया है, और उसने बताया कि युवक शराब के नशे में था और दवा का सेवन करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!