तेजिंदर बग्गा को लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने रोका, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग केस

Edited By Updated: 06 May, 2022 12:43 PM

haryana police stopped punjab police carrying tejinder bagga

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद सियासी हंगामा तेज हो गया है। सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार बग्गा को पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली से पंजाब लेकर जा रही थी

नेशनल डेस्क : भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद सियासी हंगामा तेज हो गया है। सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार बग्गा को पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली से पंजाब लेकर जा रही थी लेकिन हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में ही उनका काफिला रोक लिया।

 

पंजाब पुलिस पर दिल्ली में बग्गा के अपहरण की एफआईआर भी दर्ज की गई है। बग्गा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। तेजंदिर बग्गा को आज दोपहर 1 बजे मोहाली जिला अदालत में पेश किया जाना है।

 

हालांकि ताजा घटनाक्रम ने पूरे मामले को उलझा दिया है। ऐसे में बग्गा की पेशी पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि मोहाली पुलिस ने तेजिंदर बग्गा के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, इसी मामले में आज उनकी गिरफ्तारी हुई है। भाजपा नेताओं ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!