Heavy Rain Alert: 5 से 9 अक्टूबर तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 04 Oct, 2025 07:49 PM

heavy rain alert heavy rain will occur from october 5 to 9 imd alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी भारत, उत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले दिनों भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा के साथ...

नेशनल डेस्क : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 अक्टूबर, शनिवार को चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों में पूर्वी भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 21 सेंटीमीटर या उससे अधिक वर्षा की संभावना है।

IMD के अनुसार, 6 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में लगातार भारी बारिश जारी रह सकती है। इसी दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान और बहुत भारी बारिश की आशंका है। पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।

उत्तर भारत में 5 से 7 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना भी है। 6 अक्टूबर को उत्तर भारत में बहुत भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें - दशहरा के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बारी शहरों में क्या है रेट

IMD ने चेतावनी दी है कि उत्तराखंड में तेज हवाओं की स्थिति 8 अक्टूबर तक बनी रह सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 अक्टूबर तक रुक-रुककर भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है।

यह भी पढ़ें - रोहित शर्मा के लिए बुरी खबर आई सामने

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!