महाराष्ट्र में आसमान से बरसी आफत, देखें बारिश से मची तबाही की तस्वीरें
Edited By vasudha,Updated: 04 Jul, 2020 04:24 PM

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार को भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने की दो घटनाएं सामने आयी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है...
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार को भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने की दो घटनाएं सामने आयी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।
नगर निकाय के आपदा प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि सुबह भारी बारिश के कारण हजुरी इलाके में खेतले गार्डन के पास 12 फुट की एक दीवार ढह गई, जबकि आजाद नगर में छह फुट की एक दीवार भी गिर गई। अधिकारी ने बताया कि इस बीच, एक इमारत की पहली मंजिल का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण ढह गया और मकान का बाकी ढांचा भी कमजोर हो गया।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी मलबा हटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार सुबह तक ठाणे में 53.23 मिलीमीटर बारिश हुई।

Related Story

रातभर की बारिश बनी आफत…? गुवाहाटी में भीषण बाढ़ का कहर, एक की मौत, सड़कें हुईं जलमग्न

UP में आसमान से बरस रही आग: 44.8°C के साथ प्रयागराज सबसे गर्म, 60°C पहुंचा हीट इंडेक्स... लू का रेड...

IMD Weather Alert: दिल्ली में मौसम ने लिया यू-टर्न, आसमान से बरसे ओले, अगले 3 दिनों तक ऐसा रहेगा...

बड़ा हादसा: बेंगलुरु में भारी बारिश ने मचायी तबाही, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

UPWeather: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, कई जिलों में तेज हवाओं से तबाही, IMD का अलर्ट जारी

April 25 History: नेपाल भूकंप ने मचाई थी तबाही, 8,000 से ज्यादा लोगों की गई जान

ताज की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए न्यूजीलैंड के मंत्री, पीयूष गोयल संग खिंचवाई तस्वीरें

इतिहास के पन्नों में 25 अप्रैल: जब नेपाल में मच गई थी भयंकर तबाही, आया था ऐसा भूकंप जिसने निगल ली...

अनोखे अंदाज में नज़र आए PM Modi, सिक्किम में लड़कों और लड़कियों के साथ खेला फुटबॉल, देखें तस्वीरें

Weather Update: देश के कई राज्यों में अगले 3 दिन तक भीषण लू और बारिश मचाएगी तांडव, कहीं बर्फबारी तो...