PNG Connection: LPG नहीं यह क्नेक्शन खरीदने पर मिलेगी ₹500 की फ्री गैस! 31 मार्च तक ही वैलिड है ये सुनहरा मौका

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 04:41 PM

huge discount available on png connection golden opportunity till march 31

ग्लोबल स्तर पर जारी energy crisis और Supply Chain में संभावित बाधाओं को देखते हुए भारत सरकार अब घरेलू उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर के बजाय पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की ओर शिफ्ट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके पीछे सरकार का मकसद  उन...

PNG Connection : ग्लोबल स्तर पर जारी energy crisis और Supply Chain में संभावित बाधाओं को देखते हुए भारत सरकार अब घरेलू उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर के बजाय पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की ओर शिफ्ट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके पीछे सरकार का मकसद  उन क्षेत्रों में LPG की निर्भरता को पूरी तरह खत्म करना है जहाँ पहले से ही गैस पाइपलाइन का बुनियादी ढांचा मौजूद है।

कंपनियों ने खोला ऑफर्स का पिटारा

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सरकारी और निजी गैस वितरण कंपनियों ने लुभावने ऑफर्स पेश किए हैं:

  • Indraprastha Gas Limited (IGL): जो ग्राहक 31 मार्च से पहले नया कनेक्शन लेंगे, उन्हें 500 रुपये की मुफ्त गैस दी जाएगी।
  • अन्य कंपनियां: महानगर गैस लिमिटेड (MGL), गेल (GAIL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) भी नए कनेक्शन पर विशेष छूट और आसान किस्तों की सुविधा दे रहे हैं।

'दोहरा कनेक्शन' रखने वालों को निर्देश

पेट्रोलियम मंत्रालय ने 14 मार्च को एक अहम अपील जारी की है। सरकार ने उन उपभोक्ताओं से अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करने को कहा है जिनके पास पहले से PNG सुविधा उपलब्ध है। अधिकारियों के अनुसार, देश में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और CNG स्टेशनों व घरेलू पीएनजी (PNG) की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी है।

जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई

बाजार में ईंधन की कृत्रिम किल्लत को रोकने के लिए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। कई राज्यों में छापेमारी शुरू कर दी गई है ताकि कोई भी वितरक गैस की अवैध जमाखोरी न कर सके। सरकार का मानना है कि PNG न केवल सुरक्षित है, बल्कि सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी के झंझट को भी खत्म करती है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!