तेजी से बढ़ रहा शरीर में पथरियाें का मामला, न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज, जा सकती है जान

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 02 Apr, 2025 02:12 PM

incidence of stones in the body is increasing rapidly

आजकल पथरी (Stone) की समस्या तेजी से बढ़ रही है और लोग अक्सर पेट, किडनी या गॉलब्लैडर में दर्द की शिकायत करते हैं। गलत खानपान, पानी की कमी और शरीर में मिनरल्स का असंतुलन इसके मुख्य कारण होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर में पथरी आखिर बनती...

नेशनल डेस्क: आजकल पथरी (Stone) की समस्या तेजी से बढ़ रही है और लोग अक्सर पेट, किडनी या गॉलब्लैडर में दर्द की शिकायत करते हैं। गलत खानपान, पानी की कमी और शरीर में मिनरल्स का असंतुलन इसके मुख्य कारण होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर में पथरी आखिर बनती कैसे है और कौन सी पथरी सबसे खतरनाक होती है और अगर इसे नजरअंदाज किया जाएं तो बाद में यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है, यहां तक की जान भी जा सकती है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

पथरी क्या होती है?

पथरी शरीर में मौजूद खनिज (Minerals) और अन्य तत्वों के जमने से बनती है। जब ये तत्व एक साथ जमा होकर सख्त हो जाते हैं, तो पथरी का निर्माण होता है। यह आमतौर पर किडनी, गॉलब्लैडर (पित्ताशय), यूरिनरी ट्रैक्ट और पैंक्रियाज में बन सकती है।

किन अंगों में सबसे ज्यादा पथरी बनती है?

  1. किडनी स्टोन (Kidney Stone) - यह सबसे आम होती है और पेशाब में तकलीफ देती है।

  2. गॉलब्लैडर स्टोन (Gallbladder Stone) - यह पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द करती है।

  3. यूरिनरी ब्लैडर स्टोन (Bladder Stone) - यह यूरिन पास करने में दिक्कत देती है।

  4. पैंक्रियाज स्टोन (Pancreatic Stone) - यह पाचन तंत्र को प्रभावित करती है।

शरीर में पथरी बनने के मुख्य कारण

  1. पानी की कमी - पर्याप्त पानी न पीने से शरीर में मिनिरल्स और सॉल्ट गाढ़े हो जाते हैं, जिससे किडनी स्टोन बनने लगती है।

  2. गलत खानपान - ज्यादा जंक फूड, तला-भुना, अधिक नमक और मीट खाने से ऑक्सालेट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जिससे पथरी बनने लगती है।

  3. अनुवांशिक कारण - अगर परिवार में किसी को पहले पथरी हुई है, तो आपको भी इसका खतरा बढ़ जाता है।

  4. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) - यह ब्लैडर स्टोन का खतरा बढ़ाता है।

  5. खनिजों का असंतुलन - शरीर में कैल्शियम, ऑक्सालेट या यूरिक एसिड ज्यादा होने से पथरी बनने लगती है।

सबसे खतरनाक पथरियां कौन सी हैं?

1. स्टैगहॉर्न किडनी स्टोन (Staghorn Kidney Stone)

  • यह पूरी किडनी को जाम कर सकती है और सर्जरी के बिना नहीं हटती।

  • अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह किडनी फेलियर का कारण बन सकती है।

2. गॉलब्लैडर स्टोन (Gallstones)

  • गॉलब्लैडर स्टोन जानलेवा हो सकती है।

  • अगर यह बाइल डक्ट को ब्लॉक कर दे, तो इन्फेक्शन और पैंक्रियाज डैमेज हो सकता है।

  • बहुत ज्यादा दर्द, उल्टी और बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

3. यूरिक एसिड स्टोन (Uric Acid Stone)

  • इसमें बहुत ज्यादा दर्द होता है।

  • यह पेशाब में जलन, ब्लड इन यूरिन और गंभीर दर्द का कारण बनती है।

  • समय पर इलाज न मिलने पर किडनी खराब हो सकती है।

4. पैंक्रियाटिक स्टोन (Pancreatic Stone)

  • यह पाचन तंत्र को बर्बाद कर सकती है।

  • यह खाने को ठीक से पचाने में दिक्कत करती है।

  • पेट में गंभीर दर्द, उल्टी और वजन घटने की समस्या पैदा कर सकती है।

पथरी से बचाव के उपाय

  1. दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।

  2. जंक फूड और अधिक नमक का सेवन कम करें।

  3. हरी सब्जियों और फलों को डाइट में शामिल करें।

  4. नियमित रूप से व्यायाम करें और शरीर को एक्टिव रखें।

  5. अगर पथरी के लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!