भारत एक बार फिर उठ खड़ा हुआ, आतंकवाद के खिलाफ अग्रणी देश के रूप में  भूमिका निभाई:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Edited By Anu Malhotra,Updated: 29 Sep, 2022 03:18 PM

india once again stood up as a leading country against terrorism murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि कई क्षेत्रों में भारत के नेतृत्व को अब चुनौती नहीं दी जा सकती और देश ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी देश के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि कई क्षेत्रों में भारत के नेतृत्व को अब चुनौती नहीं दी जा सकती और देश ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी देश के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

भारतीय विदेश सेवा (2021 बैच) के प्रशिक्षु अधिकारियों के समूह को राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि भारत की मजबूत स्थिति अन्य कारकों के साथ उसके आर्थिक प्रदर्शन पर आधारित है।

राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अभी भी महामारी के प्रभावों से उबरने का प्रयास कर रही हैं, वहीं भारत एक बार फिर उठ खड़ा हुआ और आगे बढ़ने लगा है। 

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरी है । उन्होंने कहा, ‘‘ वास्तव में वैश्विक आर्थिक स्थिति का पटरी पर लौटना एक हद तक भारत पर निर्भर हो गया है। 

मुर्मू ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारियों के लिये यह बहुत रोचक होने जा रहा है क्योंकि वे विदेश सेवा में अपने करियर की शुरूआत ऐसे समय में कर रहे हैं जब भारत विश्व पटल पर नये आत्मविश्वास के साथ उभरा है। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भी भारत की ओर देख रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!