ब्रिटिश विदेशमंत्री जेम्स ने कहा-  ‘बेहद महत्वपूर्ण समय' पर आई भारत की G20 अध्यक्षता

Edited By Tanuja,Updated: 26 Feb, 2023 11:23 AM

india s g20 presidency comes at  incredibly important time

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि भारत की जी-20 अध्यक्षता एक ऐसे ‘‘ बेहद महत्वपूर्ण समय'' पर आई है, जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध, वैश्विक...

लंदन: ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि भारत की जी-20 अध्यक्षता एक ऐसे ‘‘ बेहद महत्वपूर्ण समय'' पर आई है, जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध, वैश्विक खाद्य आपूर्ति में रूकावट और चीन की ‘‘आक्रामक कार्रवाइयों'' जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि वह जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए अगले सप्ताह नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे। गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी।

 

क्लेवरली ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘‘भारत की ना केवल आर्थिक समृद्धि बल्कि कूटनीतिक प्रभाव में भी अविश्वसनीय रूप से वृद्धि हुई है। हम इससे बहुत खुश हैं। ब्रिटेन के भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर हमें गर्व है।'' यूक्रेन-रूस युद्ध का एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को क्लेवरली ने यहां ‘‘यूक्रेन में शांति और सुरक्षा बनाए रखने'' पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय परिचर्चा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता एक ऐसे ‘‘बेहद महत्वपूर्ण समय'' पर आई है, जब दुनिया यूक्रेन युद्ध समेत कई अन्य चुनौतियों का सामना कर रही है।

Related Story

Trending Topics

Bangladesh

Ireland

Match will be start at 31 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!