Dubai visa: भारतीय नागरिकों को मिली बड़ी सुविधा: दुबई जाने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं!

Edited By Updated: 18 Oct, 2024 04:04 PM

indian citizens united arab emirates uae dubai visa on arrival

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत है। अब उन्हें दुबई सहित अन्य शहरों में वीजा के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। भारतीय नागरिकों को अब वीजा-ऑन-एराइवल की सुविधा मिलेगी।

नेशनल डेस्क:   संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत है। अब उन्हें दुबई सहित अन्य शहरों में वीजा के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। भारतीय नागरिकों को अब वीजा-ऑन-एराइवल की सुविधा मिलेगी।

UAE में भारतीय उच्चायोग ने जानकारी दी है कि भारतीय नागरिक और उनके परिवार के सदस्य, जिनके पास साधारण पासपोर्ट है, उन्हें UAE में प्रवेश के सभी बिंदुओं पर पहुंचने पर वीजा प्रदान किया जाएगा। यह वीजा 14 दिनों के लिए वैध होगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे समान अवधि के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका, ब्रिटेन या यूरोपीय संघ के किसी देश द्वारा जारी कम से कम 6 महीने का वैध वीजा, निवास या ग्रीन कार्ड होना चाहिए। ऐसे नागरिक इस वीजा-ऑन-एराइवल सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

UAE के कानून के अनुसार, निर्धारित शुल्क चुकाने पर 60 दिनों का वीजा भी उपलब्ध होगा, लेकिन इसे बढ़ाया नहीं जा सकता।

विजा-ऑन-एराइवल की सुविधा पाने वाले अन्य देश

भारतीय नागरिकों को वर्तमान में 57 देशों की यात्रा के लिए वीजा मुक्त या वीजा-ऑन-एराइवल की सुविधा मिलती है। इनमें जापान, दक्षिण कोरिया, UAE के अलावा फिजी, इंडोनेशिया, ईरान, जमाइका, जॉर्डन, नाइजीरिया और कतर शामिल हैं।

इसके अलावा, भारतीय नागरिक मलेशिया, थाईलैंड, नेपाल, भूटान, डोमिनिका, सर्बिया, अल्बानिया, कंबोडिया, मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशस, मेडागास्कर, तंजानिया, जिम्बाब्वे और ट्यूनिशिया जैसे देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!