इजरायल-ईरान युद्ध: जॉर्जिया में फंसे 61 भारतीय, वतन वापसी के लिए पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Edited By Radhika,Updated: 14 Jun, 2025 03:45 PM

israel iran war 61 indians stranded in georgia

इजरायल और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध ने दुनिया भर में कई देशों की हवाई सेवाओं को प्रभावित किया है। सुरक्षा कारणों से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे विदेशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक फंस गए हैं।

नेशनल डेस्क: इजरायल और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध ने दुनिया भर में कई देशों की हवाई सेवाओं को प्रभावित किया है। सुरक्षा कारणों से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे विदेशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक फंस गए हैं। इसी कड़ी में जॉर्जिया में 61 राजस्थानी नागरिक जिनमें अधिकतर CA और उनके परिवार शामिल हैं, फंस गए हैं। इनमें जैसलमेर के तीन सदस्य भी शामिल हैं। इन सभी ने भारत सरकार से उन्हें सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है।

राजस्थान से जॉर्जिया गए थे कॉन्फ्रेंस में-

राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन का 61 लोगों का यह दल अपने परिवार के साथ 8 जून को जयपुर से जॉर्जिया के लिए रवाना हुआ था। वे जॉर्जिया के त्बिलिसी शहर में आयोजित एक रेजिडेंशियल रिफ्रेशर कोर्स में शामिल होने गए थे। इस समूह में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी को 13 जून को भारत लौटना था, लेकिन ईरान और इजरायल के बीच युद्ध शुरू होने और हवाई सेवाएं रद्द होने के कारण उनकी वापसी की फ्लाइटें रद्द हो गईं, जिससे वे सभी वहीं फंस गए हैं।

PunjabKesari

परिजनों ने लगाई मदद की गुहार-

जॉर्जिया में अपने प्रियजनों के फंसे होने की खबर मिलने पर उनके परिवार के सदस्य गहरी चिंता में हैं। सभी ने भारत सरकार से जल्द से जल्द उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित भारत लाने की अपील की है। इस पूरे समूह को शुक्रवार को जॉर्जिया से शारजाह होते हुए भारत लौटना था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से वे वहीं अटक गए हैं।

जैसलमेर के CA भाविक भाटिया ने की अपील-

जॉसलमेर के CA भाविक भाटिया ने जॉर्जिया से एक वीडियो भेजकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को ट्वीट करके उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की अपील की है।

अधिकारियों के अनुसार, जॉर्जिया में फिलहाल युद्ध जैसे हालात नहीं हैं और सभी भारतीय नागरिक अपने होटलों में सुरक्षित हैं। इसके बावजूद, युद्ध के भय और अनिश्चितता की आशंका के चलते सभी जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस आना चाहते हैं। भाविक के पिता, प्रमोद भाटिया, भी अपने बेटे, बहू और पोते को लेकर चिंतित हैं और चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित घर लौट आएं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!