Edited By Pardeep,Updated: 11 Oct, 2025 08:38 PM

टेक जगत में हलचल मचा देने वाले कदम में, Meta (Facebook की पैरेंट कंपनी) ने 28 वर्षीय अरबपति एलेक्जेंडर वांग (Alexandr Wang) को अपना नया Head of Artificial Intelligence (AI) नियुक्त किया है।
नेशनल डेस्कः टेक जगत में हलचल मचा देने वाले कदम में, Meta (Facebook की पैरेंट कंपनी) ने 28 वर्षीय अरबपति एलेक्जेंडर वांग (Alexandr Wang) को अपना नया Head of Artificial Intelligence (AI) नियुक्त किया है। इस डील के तहत मेटा ने वांग के स्टार्टअप Scale AI में करीब $14 अरब (लगभग ₹1.16 लाख करोड़) का निवेश किया है। वांग अब मेटा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट Superintelligence Labs का नेतृत्व करेंगे जिसका लक्ष्य है मानव जैसी बुद्धिमत्ता वाले एआई सिस्टम तैयार करना।
कौन हैं Alexandr Wang?
एलेक्जेंडर वांग का नाम दुनिया के सबसे युवा और तेज़ी से उभरते AI इनोवेटर्स में शामिल है। उनका जन्म न्यू मैक्सिको (अमेरिका) में हुआ और वे चीनी मूल के परिवार से हैं। उनके माता-पिता दोनों ही भौतिक विज्ञानी (Physicists) थे, जिन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग (US Department of Defense) के लिए काम किया। विज्ञान और गणित का माहौल उन्हें बचपन से ही मिला।
कम उम्र से ही वांग की रुचि कोडिंग और एल्गोरिद्म डिजाइन में थी। वे मैथ ओलंपियाड में भाग लेते रहे और हाई स्कूल के दिनों में ही MIT में एडवांस कोर्स करने लगे थे।
19 की उम्र में शुरू किया Scale AI
साल 2016 में, सिर्फ 19 साल की उम्र में वांग ने अपने कॉलेज MIT (Massachusetts Institute of Technology) को छोड़कर Scale AI की नींव रखी। उन्होंने अपनी पार्टनर लूसी गुओ (Lucy Guo) के साथ सिलिकॉन वैली में एक स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम से शुरुआत की थी।
Scale AI का मुख्य काम था — “डेटा को व्यवस्थित और लेबल करके बड़े AI मॉडल्स को ट्रेन करना।” आज यही कंपनी Nvidia, Amazon, OpenAI, Microsoft और अब Meta जैसी दिग्गज टेक कंपनियों को ट्रेनिंग डेटा सप्लाई करती है। वांग की कंपनी की वैल्यूएशन अब $14 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है, और वे दुनिया के सबसे युवा Self-Made Billionaires में गिने जाते हैं।
Meta में एआई स्ट्रक्चर का बड़ा बदलाव
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Meta से जुड़ने के तुरंत बाद वांग ने कंपनी की एआई टीम को चार अलग-अलग ग्रुप्स में रीऑर्गनाइज किया है —
-
AI Research & Superintelligence Division
-
AI Infrastructure & Systems
-
Generative AI Products
-
Responsible AI & Ethics
अपने इंटरनल मेमो में वांग ने लिखा —“Superintelligence अब कोई सपना नहीं, बल्कि आने वाला युग है। हमें इसे जिम्मेदारी से बनाना होगा ताकि यह मानवता के लिए फायदेमंद साबित हो।” उनका फोकस अब Meta को गूगल (Gemini), माइक्रोसॉफ्ट (Copilot) और ओपनएआई (ChatGPT) जैसी कंपनियों से आगे निकालने पर है।
AI की राजनीति और ग्लोबल रणनीति में भी सक्रिय
एलेक्जेंडर वांग सिर्फ टेक इंजीनियर ही नहीं, बल्कि एक AI पॉलिसी एडवाइजर के रूप में भी जाने जाते हैं। वे अमेरिकी कांग्रेस और रक्षा विभाग के कई एआई पैनल्स में सलाहकार रह चुके हैं। उनके करीबी सर्कल में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन, Tesla के एलन मस्क, और Google DeepMind के शोधकर्ता शामिल हैं।