UNGA अध्यक्ष साबा कोरोसी ने भारत की नमामि गंगे परियोजना की तारीफों के बांधे पुल

Edited By Updated: 05 Mar, 2023 03:46 PM

korosi says integrated water management has guided india s priorities

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने जल प्रबंधन और पर्यावरण की नीति पर वैश्विक स्तर पर कार्य होने की आवश्यकता जताई है...

इंटरनेशनल डेस्कः संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने जल प्रबंधन और पर्यावरण की नीति पर वैश्विक स्तर पर कार्य होने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने भारत में चलाए जा रहे नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्यों की प्रशंसा की है।  रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण में भेजे वीडियो मैसेज में कोरोसी ने क्रांतिकारी बदलाव वाले विचारों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि समस्याओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है, तो समस्याएं बढ़ती चली जाती हैं और वे बड़ा रूप ले जाती हैं जिनसे भारी नुकसान होता है। 

 

उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन भारत की प्राथमिकताओं में है। सरकार जल की उपलब्धता और सफाई पर बहुत ध्यान दे रही है। इसके अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं। कोरोसी ने अपनी हाल की भारत यात्रा को याद करते हुए कहा कि भारत में बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने भारत में विश्व की 18 प्रतिशत के रहने और उसके लिए मात्र चार प्रतिशत जलस्त्रोतों के होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने जलस्त्रोतों की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया। रायसीना डायलॉग वार्षिक सम्मेलन है और इसकी शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इसमें भू-राजनीतिक एवं भू-आर्थिक विषयों पर चर्चा की जाती है।

 

इसका आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय एवं ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। रायसीना डायलॉग में विभिन्न देशों के विदेश, रक्षा एवं वित्त मंत्रियों को शामिल किया जाता है। रायसीना डायलॉग का मुख्य उद्देश्य एशियाई एकीकरण के साथ-साथ शेष विश्व के साथ एशिया के बेहतर समन्वय के लिए संभावनाओं एवं अवसरों की तलाश करना है। रायसीना डायलॉग एक बहुपक्षीय सम्मेलन है। यह वैश्विक समुदाय के सामने आने वाले चुनौतीपूर्ण विषयों को संबोधित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!