गुजरात में भाजपा की भारी जीत ने दुनिया भर में बटोरीं सुर्खियां, विदेशी मीडिया ने PM मोदी की तारीफों के बांधे पुल

Edited By Updated: 13 Dec, 2022 01:30 PM

landslide win of pm modi s bjp in gujarat grabs global headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ने एक बार फिर दुनिया भर में से कमाल किया है। गुजरात में  भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने ऐतिहासिक जीत हासिल...

लंदनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ने एक बार फिर दुनिया भर में से कमाल किया है। गुजरात में  भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने ऐतिहासिक जीत हासिल करके दुनिया भर की मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस जीत के बाद भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं।  गुजरात में पिछले 27 साल से भाजपा सत्ता में है। लेकिन इस बार के चुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत ने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का ध्यान पूरी तरह से अपनी ओर खींचकर भाजपा नेताओं का उत्साह तो बढ़ाया ही है, साथ ही साल 2024 के लिए अपने विरोधियों को भी खास संदेश दिया है।

PunjabKesari

द स्ट्रेट्स टाइम्स ऑफ सिंगापुर, निक्केई एशिया, अल जज़ीरा, इंडिपेंडेंट, एबीसी न्यूज से लेकर ब्रिटेन की 'द इंडिपेंडेंट' ने नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं।गुजरात में भाजपा की भारी जीत के बाद दुनियाभर के न्यूज संस्थान से रिपोर्ट किए जाने से भाजपाई भी गदगद हैं। गुजरात में गुरुवार को सत्तारूढ़ बीजेपी ने 156 सीटों पर सफलता हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 1960 में इस राज्य की स्थापना के बाद से गुजरात में बीजेपी की लगातार 7वीं विधानसभा चुनाव जीत भी इसकी सबसे बड़ी जीत है। द स्ट्रेट्स टाइम्स ऑफ सिंगापुर, निक्केई एशिया, अल जज़ीरा, इंडिपेंडेंट, एबीसी न्यूज उन वैश्विक समाचारों में शामिल रहे, जिन्होंने गुजरात में भाजपा की जीत के जश्न की तस्वीरों को प्रदर्शित किया। 

PunjabKesari

 जानें विदेशी समाचार पत्रों ने क्या लिखा

  • ब्रिटिश प्रकाशन द गार्जियन ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व में  भाजपा को नई ऊंचाई पर ला खड़ा  किया है जो 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले पार्टी की स्थायी लोकप्रियता का संकेत हैं।
     
  • जापान के 'निक्केई एशिया' ने गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत का श्रेय पीएम मोदी की लोकप्रियता को दिया है। अखबार ने कहा, "मोदी राज्य में बेतहाशा लोकप्रिय हैं, जहां उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले लगभग 13 साल तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया"।
     
  • जापानी दैनिक ने कहा कि मोदी ने राज्य में कई चुनावी रैलियां कीं, जिससे बीजेपी के अभियान को ताकत मिली।
     
  •  ब्रिटेन स्थित 'द इंडिपेंडेंट' ने कहा कि गुजरात में रिकॉर्ड जीत 2024 में राष्ट्रीय चुनावों से पहले बीजेपी के लिए बड़ी उपलब्धि है।
     
  • अल जज़ीरा को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अजय गुडवर्थी ने बताया कि गुजरात मेंभाजपा की आसान जीत हिंदू वोटरों के एक गहरे रिश्ते को दर्शाती है। 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!