अमेरिका में दबोचा गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर, राजस्थान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Edited By Updated: 27 Oct, 2025 11:33 PM

lawrence bishnoi gang shooter arrested in america

राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग से संबंध रखने वाला कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा धुरकोट (जिला मोगा, पंजाब) को...

नेशनल डेस्क: राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग से संबंध रखने वाला कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा धुरकोट (जिला मोगा, पंजाब) को अमेरिका में डिटेन कर लिया गया है। यह गैंगस्टर लंबे समय से विदेशों में बैठकर भारत में एक्सटोर्शन, फायरिंग और हत्या जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

राजस्थान पुलिस की निगरानी और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन

एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन में AGTF ने इस गैंगस्टर पर लगातार निगरानी रखी हुई थी। जग्गा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए पंजाब और राजस्थान में सक्रिय था और विदेश से गैंग की गतिविधियां चला रहा था। करीब तीन साल पहले वह अपने पासपोर्ट पर दुबई भाग गया, और बाद में अवैध तरीके से अमेरिका पहुंच गया। राजस्थान में बेल जंप होने के कारण उसके खिलाफ कई वारंट जारी किए गए थे।

पंजाब और राजस्थान में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

जगदीप सिंह उर्फ जग्गा धुरकोट के खिलाफ पंजाब में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है। राजस्थान में भी उसके खिलाफ जोधपुर के प्रताप नगर और सरदारपुरा थाना क्षेत्रों में गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

  • मार्च 2017: प्रताप नगर में डॉ. सुनील चंडक पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी।
  • सितंबर 2017: सरदारपुरा में वासुदेव इसरानी मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के साथ शामिल।

अंतरराष्ट्रीय समन्वय से मिली सफलता

पूर्व डीआईजी योगेश यादव और वर्तमान डीआईजी दीपक भार्गव की निगरानी में AGTF टीम ने जग्गा के भारत में स्थित ठिकानों पर दबिश दी और उसके विदेशी नेटवर्क की जानकारी जुटाई। इसके बाद संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय कर कार्रवाई की गई। परिणामस्वरूप, जग्गा को कनाडा–यूएसए बॉर्डर के पास अमेरिकी एजेंसी ICE (Immigration and Customs Enforcement) ने डिटेन कर लिया।

प्रत्यर्पण की तैयारी और आगे की कार्रवाई

फिलहाल जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका की पुलिस हिरासत में है। भारत सरकार ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि उसे जल्द भारत लाया जा सके। एजीटीएफ को उम्मीद है कि जग्गा से पूछताछ के बाद लॉरेंस बिश्नोई– रोहित गोदारा नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी भी मिल सकेगी। इसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 111 के तहत संगठित अपराध से जुड़े अन्य मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये अधिकारी रहे ऑपरेशन में शामिल

इस बड़ी कार्रवाई में शामिल टीम- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्वांत शर्मा, नरोतम वर्मा, निरीक्षक रविंद्र प्रताप, सुनील जांगिड़, मनीष शर्मा, कमल पुरी, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, तथा कांस्टेबल सुभाषचंद और सुरेंद्र कुमार।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!