10 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
1 day ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Pardeep,Updated: 03 Sep, 2023 06:11 AM
ओडिशा के छह जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इन जिलों में शनिवार को भारी बारिश हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वरः ओडिशा के छह जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इन जिलों में शनिवार को भारी बारिश हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा जिले में चार, बोलांगीर में दो और अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर और ढेंकनाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा में तीन लोग घायल भी हो गए। अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक शहरों सहित ओडिशा के तटीय क्षेत्र में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई। बयान में कहा गया है कि चक्रवात ने मानसून को सक्रिय कर दिया है, जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है। भुवनेश्वर और कटक शहरों में क्रमशः 126 मिमी और 95.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को आंधी तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण तीन सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण और संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के कारण अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। पटनायक ने की हिमाचल के लिए 5 करोड़ की सहायता की घोषणा वहीं ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को भारी बारिश की आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए पांच करोड़ रुपए की सहायता राशि की घोषणा की। हिमाचल में हाल ही में लगातार बारिश हुई है, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। यह सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। पटनायक ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर लगातार बारिश और भारी बाढ़ के बाद लोगों की परेशानी और संपत्ति के नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। पटनायक ने पत्र में कहा,‘‘मेरी सरकार और ओडिशा के लोग संकट की इस घड़ी में हिमाचल के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।'' इस धन का उपयोग हिमाचल प्रदेश राज्य में मरम्मत और बहाली के लिए किया जाएगा।
10 Gram 24K/22K Price: सोना-चांदी के दाम में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में 24K और 22K के...
चाय बनने से पहले घर आ जाता है समान! जानिए Zepto और Blinkit की 10 मिनट डिलीवरी के पीछे का राज
Instagram पर 10 हजार Views पर कितनी होती है कमाई? सच जानकर आप भी Reel बनाना शुरू कर देंगे
भुवनेश्वर और कटक में शाम 6 से सुबह 10 बजे तक निर्माण कार्य पर लगाई रोक, ओडिशा के पर्यावरण मंत्री ने...
10 Year ₹1 Crore Fund: 10 साल में ₹1 करोड़ के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक SIP, जानिए पूरा कैलकुलेशन
10 Grams 24 Carat Gold: दो दिन में ₹24,600 उछला सोना, क्या मकर संक्रांति से पहले बनेगा नया रिकॉर्ड?
School Closed : कड़ाके की ठंड का असर: इस राज्य के 6 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, जानिए...
दिल्ली तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 6 और लोग गिरफ्तार, अब तक कुल 11 आरोपी पुलिस के शिकंजे में
10 मौतों पर विजयवर्गीय का गैरजिम्मेदाराना रवैया! बोले- फोकट के प्रश्न मत पूछो...क्या घंटा हो गया
Gold Rate Today: 6 जनवरी को सोने के दामों में आया बंपर उछाल, जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट
USD $
13/01/2026 04:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत से लाभ की संभावना है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन साधारण रहेगा। युवाओं को करियर में उन्नति का अवसर मिल सकता है। व्यापार में नए मौके सामने आ सकते हैं।
कर्क राशि वालों आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। घर में किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को...
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।
कन्या राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बनी रहेगी। व्यवसाय में परिवार का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन बन सकते हैं।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पहले किया गया निवेश लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कोई भी फैसला सोच-विचार कर लें। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन उत्तम रहेगा। काम के सिलसिले में नए लोगों से संपर्क फायदेमंद रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। मौसम बदलने से सेहत...
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोग किसी खास से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। किसी पुरानी परेशानी का समाधान मिल सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes