पकिस्तान और कांग्रेस की भाषा एक जैसी...राहुल गांधी को संसद से माफी मांगनी ही होगी: BJP चीफ जेपी नड्डा

Edited By Updated: 17 Mar, 2023 10:58 AM

lok sabha rajya sabha congress rahul gandhi london jp nadda

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक हंगामा जारी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश का अपमान कर रहे हैं। हम देश-विरोधी शक्तियों को कामयाब होने नहीं देंगे।  राहुल के...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले ‘‘टूलकिट का स्थायी हिस्सा'' बन गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों से ‘‘हस्तक्षेप'' की मांग करने के लिए माफी मांगनी होगी। 

नड्डा ने एक बयान में कहा कि भारत विरोधी ताकतों को हमेशा से दृढ़ भारत, उसके मजबूत लोकतंत्र और निर्णायक सरकार से समस्याएं रही हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर भारत में लोकतंत्र की स्थिति की आलोचना करके और अमेरिका तथा यूरोप के हस्तक्षेप की मांग करके गांधी ने देश की सम्प्रभुता पर हमला किया है। नड्डा ने कहा कि लोगों द्वारा बार-बार अस्वीकार किए जाने के बाद राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले ‘‘टूलकिट'' का स्थायी हिस्सा बन गए हैं।

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रमुख पर ब्रिटेन में भारत, उसकी संसद, उसकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार और लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जिसने भारत पर लंबे समय तक शासन किया। भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि गांधी ने विदेशी धरती पर जो किया, उससे देश के खिलाफ काम करने वालों को मजबूती मिली है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे और उन्होंने संसद के दोनों सदनों में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देने के लिए संसद में बोलने की अनुमति मांगी है। 

 नड्डा ने कहा कि देश एक ओर भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं, मैं  उनसे इसके पीछे उनकी मंशा जानना चाहता हूं? उन्होंने कहा, विदेशी धरती पर राहुल गांधी का ये कहना कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और इस पर यूरोप-अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए, भारत जैसे देश के लिए इससे अधिक शर्मनाक बात क्या हो सकती है।

नड्डा ने आगे कहा कि राहुल गांधी अपने देश को बदनाम कर रहे हैं, भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी की भाषा एक जैसी ही है, पकिस्तान और कांग्रेस की भाषा भी एक जैसे ही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!