Flight Fares in Diwali: दिवाली पर फ्लाइट से घर जाने के लिए जेब कर लें ढीली, 5 गुना महंगा हुआ हवाई टिकट

Edited By Updated: 14 Oct, 2025 12:02 PM

loosen your purse to fly home this diwali air tickets have become 5 times more

इस साल दिवाली में फ्लाइट से घर जाने वालों को अपनी जेब जरा ढीली करनी होगी। इस साल हवाई किराए की कीमतें आसमान छू रही हैं।  विभिन्न शहरों से जयपुर जैसे लोकप्रिय गंतव्यों तक जाने वाली उड़ानों का किराया सामान्य से 4 से 5 गुना तक बढ़ गया है। यह सिर्फ एक...

नेशनल डेस्क: इस साल दिवाली में फ्लाइट से घर जाने वालों को अपनी जेब जरा ढीली करनी होगी। इस साल हवाई किराए की कीमतें आसमान छू रही हैं।  विभिन्न शहरों से जयपुर जैसे लोकप्रिय गंतव्यों तक जाने वाली उड़ानों का किराया सामान्य से 4 से 5 गुना तक बढ़ गया है। यह सिर्फ एक दिन का हाल नहीं है, बल्कि पूरे त्योहारी सीज़न के दौरान यही स्थिति बनी हुई है।

PunjabKesari

एक दिन का हवाई किराया

यह किराया दरें मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे प्रमुख शहरों से जयपुर तक की एक दिन की यात्रा के लिए दर्शाई गई हैं, जो विमानन कंपनियों द्वारा मनमाना किराया वसूली को साफ दिखाती हैं:

रूट (शहर से जयपुर)

एयरलाइन

उड़ानों की संख्या

किराया सीमा (लगभग)

मुंबई

एयर इंडिया एक्सप्रेस

2

₹16,500 से ₹19,185

 

इंडिगो

4

₹19,184 से ₹20,941

 

एयर इंडिया

3

₹26,038 से ₹27,079

बेंगलूरु

एयर इंडिया एक्सप्रेस

2

₹22,069

 

इंडिगो

4

₹25,373 से ₹25,583

पुणे

एयर इंडिया एक्सप्रेस

1

₹16,500

 

इंडिगो

1

₹17,149

 

स्पाइसजेट

1

₹18,199

हैदराबाद

एयर इंडिया एक्सप्रेस

2

₹11,715 से ₹14,533

 

इंडिगो

3

₹12,022 से ₹14,752

चेन्नई

इंडिगो

1

₹18,541

गोवा

इंडिगो

1

₹18,696

ये भी पढ़ें- Ration card होल्डर्स के लिए नया नियम लागू, हर 5 साल में करना होगा ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका Card !

 

यात्रियों के पास कोई ऑप्शन नहीं

यह किराया बढ़ोतरी केवल दिवाली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि त्योहार मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों को भी टिकट के लिए भारी रकम चुकानी होगी। एयरलाइंस कंपनियां इस मौके का जमकर फायदा उठा रही हैं। यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनके पास फिलहाल कोई सस्ता विकल्प मौजूद नहीं है। लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनों में Reservation पहले ही फुल हो चुका है। यहां तक कि रेलवे द्वारा चलाई जा रही नई विशेष ट्रेनों की बुकिंग भी खुलते ही तुरंत भर जा रही है। ऐसे में दूर-दराज से घर आने वाले यात्रियों के पास 5 गुना तक महंगा हवाई किराया देने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।

ये भी पढ़ें-  Breaking News : ओम प्रकाश सिंह बने हरियाणा के नए DGP, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से है ये खास रिश्ता

 

डीजीसीए की भूमिका पर सवाल

सवाल यह उठता है कि क्या नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA), जो हवाई किरायों को नियंत्रित करने का काम करता है, वह इस समय इन मनमानी किरायों पर कोई रोक लगाएगा? या फिर हर साल की तरह इस बार भी त्योहारों तक एयरलाइंस कंपनियां इसी तरह मनमाना किराया वसूलती रहेंगी? यात्री संगठनों ने मांग की है कि डीजीसीए को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!