Gandhi Jayanti: आश्रम से लेकर 'रोल्स रॉयस' तक का सफर, देखें आज़ादी से पहले बापू गांधी की 'VIP सवारी' की लिस्ट

Edited By Updated: 02 Oct, 2025 04:16 PM

mahatma gandhi used to travel in luxury cars

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हमेशा सादगी और पैदल यात्रा के लिए जाना जाता है लेकिन आजादी के आंदोलन के दौरान देश के कोने-कोने तक पहुंचने के लिए उन्होंने कुछ बेहद लग्जरी और खास कारों की सवारी भी की थी। गांधी जयंती के अवसर पर हम आपको उन ऐतिहासिक...

नेशनल डेस्क। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हमेशा सादगी और पैदल यात्रा के लिए जाना जाता है लेकिन आजादी के आंदोलन के दौरान देश के कोने-कोने तक पहुंचने के लिए उन्होंने कुछ बेहद लग्जरी और खास कारों की सवारी भी की थी। गांधी जयंती के अवसर पर हम आपको उन ऐतिहासिक गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो अक्सर उनके सहयोगियों या करीबियों की थीं और जिन्होंने बापू की यात्राओं का मान बढ़ाया।

महात्मा गांधी की सवारी रहीं प्रमुख कारें

गांधी जी की यात्राओं में इस्तेमाल हुईं इन गाड़ियों ने भारतीय इतिहास के अहम पलों को देखा है:

1. फोर्ड मॉडल ए कन्वर्टिबल 

इस कन्वर्टिबल कार का इस्तेमाल गांधी जी ने 1940 में हुए रामगढ़ अधिवेशन के दौरान किया था। यह कार रांची के राय साहब लक्ष्मी नारायण की थी जिन्होंने इसे 1927 में खासतौर पर अपने लिए विदेश से मंगवाया था।

PunjabKesari

2. पैकार्ड 120 

माना जाता है कि गांधी जी ने अपने आंदोलनों के दौरान सबसे ज़्यादा सफर इसी लग्जरी कार से तय किया था। इसे 1940 में खरीदा गया था। इस कार के मालिक उनके अच्छे मित्र और प्रसिद्ध उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला थे।

यह भी पढ़ें: सावधान यात्री! आज से फ्लाइट में मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग बैन, बदल गया हवाई यात्रा का सबसे बड़ा नियम

3. फोर्ड मॉडल टी 

इस कार की सवारी गांधी जी ने 1927 में रायबरेली की सेंट्रल जेल से रिहाई के दौरान की थी। यह एक पुरानी (विंटेज) कार है जिसे बाद में कई बार बेचा जा चुका है। इसे आज भी कई रैलियों में विंटेज कार के रूप में देखा जा सकता है।

 

PunjabKesari4. स्टडबेकर प्रेसिडेंट 

यह कार 1926-33 के दौरान बनी थी और उस समय की सबसे मशहूर लग्जरी कारों में से एक थी। गांधी जी के कर्नाटक दौरे के समय इस कार का प्रयोग किया गया था जो उनके आंदोलन का एक अहम दौरा था।

इन गाड़ियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी को लाखों लोगों तक पहुंचने और आंदोलन को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!