खरगे ने केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान किया

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 10:21 AM

mallikarjun kharge urges kerala assam and puducherry voters to choose change

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से बदलाव के लिए वोट करने और ऐसी सरकार चुनने का आह्वान किया जो जनता की परवाह करती हो। केरल, असम और पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतगणना चार मई...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से बदलाव के लिए वोट करने और ऐसी सरकार चुनने का आह्वान किया जो जनता की परवाह करती हो। केरल, असम और पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतगणना चार मई को होगी। खरगे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "केरल की मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, आप हमेशा शिक्षा, गरिमा, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए खड़े रहे हैं। आपने देश को दिखाया है कि प्रगतिशील सोच का वास्तव में क्या मतलब है। अब, एक बार फिर जिम्मेदारी आपके हाथों में है।"


उन्होंने कहा, "पिछले वर्षों में आपने बढ़ती बेरोजगारी, वित्तीय संकट और बढ़ती अनिश्चितता का सामना किया है। किसानों, बागान श्रमिकों, युवाओं और छोटे व्यवसाय मालिकों ने एक सरल प्रश्न पूछा है: 'राहत कहां है? अवसर कहां है?'" उन्होंने कहा, "विभाजन या भटकाव को उस ताकत को कमजोर न करने दें। मैं सभी से बड़ी संख्या में बाहर आने और ऐसी सरकार के लिए वोट करने की अपील करता हूं जो आपकी बात सुनती हो, परवाह करती हो और काम करती हो। न्याय के लिए वोट करें। बेहतर केरल के लिए वोट करें।"
 

खरगे ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर भी 'एक्स' पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि 2026 के इस विधानसभा चुनाव में असम में परिवर्तन स्पष्ट है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्ष में असम की एकता को जानबूझकर कमजोर किया गया है। उन्होंने कहा, ''इसका सामाजिक ताना-बाना तनावपूर्ण है, इसके संसाधनों का दोहन किया गया है और राजनीतिक लाभ के लिए झूठी कहानियां फैलाई गई हैं।" खरगे ने कहा कि अब समय आ गया है कि असम के लोग एक साथ आएं और अपने वोट की ताकत से विभाजन, बहिष्कार और उदासीनता की राजनीति को हराएं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "एकता, कल्याण और वास्तविक विकास का मार्ग चुनें। आपका वोट असम के गौरव और भविष्य को बहाल कर सकता है।" उन्होंने पहली बार मतदान कर रहे लोगों से बढ़-चढ़ कर मतदान करने का आह्वान किया। खरगे ने पुडुचेरी के लोगों से भी भ्रष्टाचार के खिलाफ और बदलाव के लिए वोट करने का आह्वान किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल के मतदाताओं से कहा कि यह बदलाव का समय है और उन्हें यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) को वोट देना चाहिए। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "केरल में आप एक ऐसी सरकार के हकदार हैं जो आपकी बात सुने, आपके संघर्षों को समझे और आपकी भलाई के लिए दिन-रात काम करे, न कि केवल भ्रष्टाचार करने और सत्ता में बने रहने के लिए हो।" 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!