Rain Alert: तैयार हो जाएं! मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, अगले 48 घंटों में होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में रेड अलर्ट

Edited By Updated: 29 Aug, 2025 10:28 AM

monsoon returns strongly heavy rain alert in next 48 hours

अगर आप यूपी में गर्मी और उमस से परेशान हैं तो अगले दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज 29 अगस्त और 30 अगस्त को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी लेकिन अगले 48 घंटे में यूपी के इन जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए अलर्ट जारी किया...

नेशनल डेस्क। अगर आप यूपी में गर्मी और उमस से परेशान हैं तो अगले दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज 29 अगस्त और 30 अगस्त को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी लेकिन अगले 48 घंटे में यूपी के इन जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम एक बार फिर करवट लेगा और जोरदार बारिश का दौर शुरू होगा।

PunjabKesari

अगले 48 घंटों का हाल

अभी राज्य के ज्यादातर जिलों में गर्मी का असर जारी है। गुरुवार को उरई सबसे गर्म रहा जहां तापमान 37.2°C तक पहुंच गया। कानपुर, अयोध्या और लखनऊ में भी पारा चढ़ा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद जैसे जिलों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं जिससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी।

PunjabKesari

31 अगस्त से 'झमाझम' बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 31 अगस्त से 2 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू होगी जबकि 1 और 2 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल बने IMF के कार्यकारी निदेशक, अगले तीन साल तक देंगे सेवाएं

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है:

➤ पूर्वी यूपी: गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर और आसपास के जिले।

PunjabKesari

➤ पश्चिमी यूपी: सहारनपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर।

मौसम विभाग का मानना है कि जैसे ही बारिश का सिलसिला शुरू होगा तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!