चुंबक है इस शख्स का शरीर, डॉक्टरों ने भी माना अजूबा!(Pics)

Edited By Updated: 26 Apr, 2016 06:23 PM

mp iron objects sticks on this man body

मध्य प्रदेश के सागर जिले के ग्राम ढाना निवासी अरूण रैकवार इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश के सागर जिले के ग्राम ढाना निवासी अरूण रैकवार इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसकी वजह है शरीर से निकलने वाली चुम्बकीय शक्ति। लोगों की मानें तो विगत दस-बारह दिन से अरूण का शरीर चुम्बक की तरह कार्य कर रहा है और लोहे की हर चीज उनके शरीर से ऐसे चिपक रही है। मानो किसी ने फेविकोल से कागज चिपका दिया हो।

50 वर्षीय अरुण रैकवार पेशे से फोटोग्राफर है। उनकी जिंदगी में अब तक तो सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था लेकिन पिछले दस दिनों से ही उनकी जिंदगी में बदलाव आया है। करीब दस दिन पहले उनकी शर्ट की जेब में रखा चाबी का छल्ला उनकी छाती से चिपक गया और बमुश्किल निकला। फिर उन्होंने अपने सीने पर कील और अन्य चीजें चिपका के देखीं, तो वह भी उनके शरीर से चिपक गईं। यह देखकर वह खुद आश्चर्यचकित रह गए। फिर उन्होंने लोहे की अन्य वस्तुओं को छुआ तो वे भी अरूण के शरीर से चिपक गईं और देखते ही देखते यह खबर आस-पास के गांव में भी फैल गई।

अरूण बताते हैं कि उनके शरीर पर लोहे की कील, सरोंता, चाकू, उस्तरा के अलावा चम्मचें भी ऐसी चिपक जाती हैं, मानों शरीर-शरीर न होकर चुम्बक हो। इस संबंध में उन्होंने वैध नीम हकीमों को भी दिखाया पर कोई कुछ भी न बता पाया, पर कुछ का मानना है कि गर्मी के कारण ऐसा हो रहा है। डाक्टरों की मानें तो उन्होंने अपनी जिंदगी में इस तरह का मामला पहली बार देखा है और यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस व्यक्ति को कोई बीमारी नहीं है। वहीं अब आलम यह है कि रोजाना ही लोगों का हुजूम उन्हें देखने के लिए लगने लगा है और अब वह लोगों के लिये एंटिक पीस और कौतुहल का विषय बन गए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!