Brain Stroke Warning Signs: स्ट्रोक से पहले शरीर देता है ये चेतावनी, तुरंत हो जाएं सतर्क

Edited By Updated: 11 May, 2026 01:56 PM

brain blood clot stroke symptoms blood clotting in brain cerebral thrombosis

Brain Blood Clot Symptoms: आज की तेजी से बढ़ती आधुनिक दुनिया में हमारा खान-पान भी अनहैल्दी बन गया है। न खाने-पीने का ठीक समय है न हीं हम इस पर ध्यान देते है कि क्या हमारे शरीर के लिए अच्छा है और क्या नहीं? बता दें कि सबसे ज्यादा बीमारी हमारी खराब...

Brain Blood Clot Symptoms: आज की तेजी से बढ़ती आधुनिक दुनिया में हमारा खान-पान भी अनहैल्दी बन गया है। न खाने-पीने का ठीक समय है न हीं हम इस पर ध्यान देते है कि क्या हमारे शरीर के लिए अच्छा है और क्या नहीं? बता दें कि सबसे ज्यादा बीमारी हमारी खराब दिनचर्या की वजह से ही पैदा होती है। इन्हीं समस्याओं में से एक है दिमाग में खून का थक्का जमना, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

दिमाग में खून का थक्का जमना  जिसे मेडिकल भाषा में सेरेब्रल थ्रोंबोसिस (Cerebral Thrombosis) या ब्रेन एंबोलिज्म कहा जाता है। यह समस्या तब होती है जब दिमाग की किसी रक्त वाहिका में खून का थक्का बन जाता है और ब्लड फ्लो रुकने लगता है। अगर समय पर इसके लक्षण न पहचान में आए तो  यह जानलेवा बीमारी का कारण बन सकती है।

डॉक्टरों के अनुसार, शरीर कई बार पहले से कुछ संकेत देने लगता है, लेकिन लोग इन्हें सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। आईए जानते है दिमाग में खून का थक्का जमने के लक्षण..

अचानक तेज सिरदर्द
अगर बिना किसी कारण अचानक बहुत तेज सिरदर्द शुरू हो जाए और दर्द लंबे समय तक बना रहे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई मामलों में यह दर्द स्ट्रोक आने से पहले दिखाई देने वाला संकेत हो सकता है। दर्द इतना तेज हो सकता है कि सामान्य दवाइयों से भी राहत न मिले।

शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन
ब्रेन में ब्लड क्लॉट बनने पर शरीर के किसी एक हिस्से में कमजोरी महसूस हो सकती है। हाथ, पैर या चेहरे का हिस्सा अचानक सुन्न पड़ सकता है। कई बार मरीज को चीजें पकड़ने या चलने में परेशानी होने लगती है। यह स्ट्रोक का शुरुआती संकेत माना जाता है।

चलने-फिरने और संतुलन में परेशानी
अगर व्यक्ति को अचानक चक्कर आने लगें, संतुलन बिगड़ जाए या खड़े रहने में दिक्कत हो, तो यह भी दिमाग में ब्लड फ्लो प्रभावित होने का संकेत हो सकता है। कुछ लोगों को चलते समय लड़खड़ाहट महसूस होती है।

बोलने और समझने में दिक्कत
दिमाग में खून का थक्का जमने से बोलने में कंफ्यूजन हो सकती है। व्यक्ति की जुबान लड़खड़ा सकती है या उसे शब्द साफ बोलने में परेशानी हो सकती है। कई बार सामने वाले की बात समझने में भी कठिनाई होती है।  

आंखों की रोशनी पर असर
ब्रेन क्लॉटिंग का असर आंखों पर भी पड़ सकता है। मरीज को अचानक धुंधला दिखाई देना शुरू हो सकता है या एक आंख की रोशनी कमजोर पड़ सकती है। गंभीर स्थिति में कुछ समय के लिए नजर जाना भी संभव है।
 
याददाश्त में असर
अगर व्यक्ति अचानक भ्रमित महसूस करे, सामान्य बातें समझने में परेशानी हो या बातचीत के दौरान ध्यान केंद्रित न कर पाए, तो यह दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन न पहुंचने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत मेडिकल जांच करानी चाहिए।

किन लोगों में ज्यादा खतरा?
विशेषज्ञों के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धूम्रपान, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और तनाव जैसी समस्याएं ब्रेन क्लॉट का खतरा बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा लंबे समय तक शारीरिक गतिविधि न करना भी जोखिम को बढ़ाता है।
 
Disclaime
r: यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या लक्षण दिखने पर डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!