मोदी सरकार की क्रूरता के खिलाफ डटकर खड़ा है देश का किसान: राहुल गांधी

Edited By Anil dev,Updated: 26 Nov, 2020 04:24 PM

national news congress rahul gandhi farmer delhi haryana

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के दिल्ली चलो मार्च की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्र सरकार की च्क्रूरता'' के खिलाफ देश के सभी किसान डटकर खड़े हैं।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के दिल्ली चलो मार्च की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्र सरकार की च्क्रूरता' के खिलाफ देश के सभी किसान डटकर खड़े हैं। 

PunjabKesari

उन्होंने दिल्ली पहुंचने का प्रयास कर रहे किसानों पर पानी की बौछार करने से जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर साझा कर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने एक कविता ट्वीट की, नहीं हुआ है अभी सवेरा, पूरब की लाली पहचान, चिडिय़ों के जगने से पहले खाट छोड़ उठ गया किसान, काले कानूनों के बादल गरज रहे गड़-गड़, अन्याय की बिजली चमकती चम-चम, मूसलाधार बरसता पानी, जरा ना रुकता लेता दम...! राहुल गांधी ने दावा किया, मोदी सरकार की क्रूरता के खिलाफ देश का किसान डटकर खड़ा है। 

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि पंजाब के बहुत सारे किसान केन्द्र के कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ च्दिल्ली चलो मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की कोशिश में हैं। इसको देखते हुए हरियाणा ने पंजाब से लगी अपनी सभी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!