कैप्टन अमरिंदर सिंह के सहारे BJP भी साध रही एक तीर से दो निशाने!

Edited By Updated: 19 Sep, 2022 01:48 PM

national news punjab kesari punjab plc amarinder singh

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को यहां पार्टी में शामिल होंगे।

नेशनल डेस्क: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को यहां पार्टी में शामिल होंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सिंह यहां ना सिर्फ पार्टी में शामिल होंगे बल्कि अपनी नवगठित पार्टी पीएलसी का केंद्र की सत्ताधारी पार्टी में विलय भी करेंगे। वहीं बड़ा सवाल यह है कि अमरिंदर सिंह के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को क्या फायदा होगा। क्या भाजपा एक तीर से दो निशाने साधने की तैयारी में है। 

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अमरिंदर सिंह को अपने कुनबे में शामिल कर बीजेपी एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश करने में लगी है। दरअसल अमरिंदर सिंह के सहारे BJP पंजाब में पांव पसारने की तैयारी कर रही है। क्योंकि वह जानती है कि अमरिंदर सिंह ही थे, जिन्होंने साल 1984 के बाद पंजाब में नेपथ्य में जा चुकी कांग्रेस को खड़ा किया था। वहीं BJP का मकसद है कि अमरिंदर सिंह के सहारे ही कांग्रेस को और चोट पहुंचाई जाए. बीजेपी को उम्मीद है कि अमरिंदर सिंह पंजाब में कांग्रेस को तोड़ सकने में कामयाब होंगे और कई नेताओं को बीजेपी में भी शामिल करा सकेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा ऐसा करने में कामयाब होती है या नहीं। 

आपको बतां दे कि सिंह (80) अपनी नव गठित पीएलसी पार्टी का भी भाजपा में विलय करेंगे। सिंह ने मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी और पीएलसी का गठन किया था। पीएलसी ने भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उसका एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया था और खुद सिंह को भी अपने गढ़ पटियाला शहरी सीट पर शिकस्त मिली थी। 

पीएलसी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने पहले बताया था कि सिंह सोमवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन से हाल में लौटने के बाद अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सिंह ने 12 सितंबर को शाह के साथ अपनी मुलाकात के बाद कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में मादक पदार्थ-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सार्थक चर्चा की। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार के वंशज हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!