ओडिशा: बालासोर हादसे के 51 घंटे बाद ट्रेनों की आवाजाही शुरू, रेल मंत्री की मौजूदगी में गुजरी मालगाड़ी, देखें वीडियो
Edited By Pardeep,Updated: 05 Jun, 2023 06:24 AM

ओडिशा में बालासोर जिले के बहनगा स्टेशन पर भीषण रेल दुर्घटना के 53 घंटे बाद आज रात अप और डाउन दोनों लाइनों पर यातायात बहाल हो गया। रात में करीब दस बजे डाउन लाइन पर हल्दिया जाने वाली एक कोयला लदी मालगाड़ी को धीमी गति से गुजारा गया।
नेशनल डेस्कः ओडिशा में बालासोर जिले के बहनगा स्टेशन पर भीषण रेल दुर्घटना के 53 घंटे बाद आज रात अप और डाउन दोनों लाइनों पर यातायात बहाल हो गया। रात में करीब दस बजे डाउन लाइन पर हल्दिया जाने वाली एक कोयला लदी मालगाड़ी को धीमी गति से गुजारा गया।
इसके करीब डेढ़ घंटे बाद अप लाइन पर एक खाली मालगाड़ी को गुजारा गया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी एवं तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन के पास खड़े थे।
रेल मंत्री ने लोको पायलट को और ट्रेन के अंत में गाडर् को हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस मौके पर रेल मंत्री थोड़ा भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सदी के सबसे भीषणतम हादसे में 288 लोग मारे गए हैं और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।
Related Story

Odisha Plane Crash: ओडिशा में 9-सीटर विमान क्रैश, टेक-ऑफ के 10 किमी बाद हादसा

ओडिशा में विमान हादसा: राउरकेला से उड़ान भरते ही क्रैश हुआ 9-सीटर चार्टर्ड प्लेन, खेत में हुई...

Cancelled Trains List Today: रेलवे ने रद्द कर दीं ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

ओडिशा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: तहसीलदार के घर से मिला नोटों का पहाड़, ₹80 लाख कैश देख अधिकारी भी...

हादसे का शिकार हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया, चोटिल होने पर सभी कार्यक्रम किए निरस्त

Video Viral: रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: चलती ट्रेन से गिरा डिलीवरी ब्वॉय, फिर ऐसे बचाई जान

भुवनेश्वर और कटक में शाम 6 से सुबह 10 बजे तक निर्माण कार्य पर लगाई रोक, ओडिशा के पर्यावरण मंत्री ने...

Railway ने किया बड़ा ऐलान: अब ट्रेन टिकट पर मिलेगा 3% की छूट! RailOne पर इस दिन से शुरू होगा ऑफर

Indian Railway News: रेलवे का बड़ा ऐलान, 122 नई ट्रेनें शुरू, जारी किया 2026 का नया टाइमटेबल

Vande Bharat Sleeper Train: इस मार्ग पर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, देखें क्या है...