ऑपरेशन सिंधु के तहत 290 भारतीयों को ईरान से लाया गया वापिस, श्रीलंकाई महिला का भी किया गया रेस्क्यू

Edited By Updated: 24 Jun, 2025 03:34 PM

operation sindhu 290 indians were brought back

ईरान में जारी युद्ध संकट के बीच भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा 'ऑपरेशन सिंधु' तेजी से जारी है। इस अभियान के तहत भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा रहा है। सोमवार रात को महान एयर का एक विशेष विमान 290 यात्रियों को लेकर इंदिरा गांधी...

National Desk : ईरान में जारी युद्ध संकट के बीच भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा 'ऑपरेशन सिंधु' तेजी से जारी है। इस अभियान के तहत भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा रहा है। सोमवार रात को महान एयर का एक विशेष विमान 290 यात्रियों को लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा। अब तक भारत सरकार ईरान से कुल 2003 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस ला चुकी है।

श्रीलंकाई छात्रा की भी वापसी
इस उड़ान में एक श्रीलंकाई छात्रा फातिमा ईमान भी शामिल थीं, जो ईरान के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि भारतीय छात्र स्वदेश लौट रहे हैं, तो उन्होंने श्रीलंका दूतावास से संपर्क कर मदद मांगी। भारत और श्रीलंका के दूतावासों के समन्वय से उनकी यात्रा की व्यवस्था की गई और वे सुरक्षित नई दिल्ली पहुंच सकीं।

फातिमा ने भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि ईरान में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और अब वहां रहना सुरक्षित नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि स्थिति जल्द सामान्य होगी और छात्र दोबारा पढ़ाई के लिए लौट सकेंगे।

अपने वतन लौट सुकून महसूस हो रहा
दिल्ली पहुंचे यात्रियों में बिहार के सिवान निवासी सैय्यद वजी हैदर ने कहा कि भारत लौटकर उन्हें बहुत राहत महसूस हो रही है। यात्रियों ने भारत सरकार और भारतीय दूतावास द्वारा किए गए इंतजामों की खुले दिल से सराहना की और कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है।

यह भी पढ़े : आपकी फ्लाइट कितनी पुरानी है? उड़ान से पहले ऐसे करें आसान तरीकों से चेक

कहां-कहां से चल रही हैं निकासी उड़ानें?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि सोमवार शाम 6:15 बजे नई दिल्ली पहुंचे विमान में 290 भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल थे। भारत सरकार ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए ईरान के मशहद, अर्मेनिया की राजधानी येरेवन, और तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से विशेष चार्टर्ड फ्लाइट्स की व्यवस्था की है।

अब तक कितने लोग लौटे?
पहली उड़ान: शुक्रवार रात, 290 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे।

दूसरी उड़ान: शनिवार दोपहर, 310 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची।

तीसरी उड़ान: गुरुवार को येरेवन से भारत आई।

चौथी उड़ान: शनिवार सुबह अश्गाबात से एक विशेष विमान नई दिल्ली उतरा।

इसके साथ ही भारत सरकार संकट के समय भी अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय बनी हुई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!