आपकी फ्लाइट कितनी पुरानी है? उड़ान से पहले ऐसे करें आसान तरीकों से चेक

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Jun, 2025 02:59 PM

do this check before the flight know how old the plane is

हाल ही में अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद से कई विमानों में तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं जिसके चलते या तो उड़ानें रद्द हो रही हैं या उनकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ रही है। इन घटनाओं का सीधा असर हवाई यात्रियों की संख्या पर पड़ रहा है और लोगों...

नेशनल डेस्क। हाल ही में अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद से कई विमानों में तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं जिसके चलते या तो उड़ानें रद्द हो रही हैं या उनकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ रही है। इन घटनाओं का सीधा असर हवाई यात्रियों की संख्या पर पड़ रहा है और लोगों में विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। यदि आप भी विमान से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी फ्लाइट कितनी पुरानी है तो यहाँ एक आसान तरीका बताया गया है।

PunjabKesari

विमान की उम्र क्यों है महत्वपूर्ण?

जैसे हम कार खरीदते समय उसके मैन्युफैक्चरिंग ईयर और रजिस्ट्रेशन की जांच करते हैं वैसे ही विमानों के साथ भी होता है। एक विमान की उम्र उसकी मेंटेनेंस और सुरक्षा से जुड़ी हो सकती है। आमतौर पर एक कमर्शियल पैसेंजर प्लेन की उम्र 20 से 24 साल तक हो सकती है। इसके बाद उसकी सर्विस खत्म मानी जाती है क्योंकि पुराने विमानों का मेंटेनेंस और रिपेयरिंग काफी महंगा हो जाता है।

 

PunjabKesari

 

अपनी फ्लाइट की उम्र कैसे जांचें?

अपनी फ्लाइट की उम्र या डिटेल्स चेक करने का सबसे आसान तरीका Flightradar24 जैसी वेबसाइट्स का उपयोग करना है।

PunjabKesari

  1. Flightradar24 पर जाएं: सबसे पहले Flightradar24 की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
  2. अपनी फ्लाइट सर्च करें: अपनी फ्लाइट का नाम या डिटेल्स (जैसे फ्लाइट नंबर) दर्ज करें।
  3. आइकन पर क्लिक करें: सर्च रिजल्ट में अपनी फ्लाइट के आइकन पर क्लिक करें।
  4. डिटेल्स देखें: इतना करने के बाद आपके मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर फ्लाइट की सारी डिटेल नजर आने लगेंगी। जब आप डिटेल्स में नीचे की तरफ जाएंगे तो आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और हवाई जहाज की उम्र दिखाई देगी।

PunjabKesari

 

ज़रूरी बात: Flightradar24 पर कुछ एडवांस डिटेल्स जैसे कि प्लेन की सटीक उम्र देखने के लिए आपको इसका पेड सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

यह जानकारी यात्रियों को अपनी यात्रा के बारे में बेहतर निर्णय लेने और मानसिक शांति सुनिश्चित करने में मदद कर सकती है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!