‘छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है’, बिलासपुर में बोले पीएम मोदी- महिलाओं का जाति के आधार पर बांटने की चालें चल रही कांग्रेस

Edited By Updated: 30 Sep, 2023 06:07 PM

pm modi said congress is making moves to divide women on the basis of caste

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग कर रही कांग्रेस पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि वे (कांग्रेस) महिलाओं को जाति के आधार पर विभाजित करने की नयी चालें चल रहे हैं

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग कर रही कांग्रेस पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि वे (कांग्रेस) महिलाओं को जाति के आधार पर विभाजित करने की नयी चालें चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'महासंकल्प परिवर्तन' रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से वादा किया कि यदि पार्टी राज्य की सत्ता में आयी तो उनके मंत्रिमंडल का पहला फैसला आवास आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाकर हर गरीब को पक्का घर मुहैया कराना होगा। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होना है। राज्य में कांग्रेस सत्ता में है। राज्य विधानसभा की 90 में से 71 सीटों पर कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हैं।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मोदी ने आपको दी गई गारंटी पूरी कर दी है। इससे लोकसभा, विधानसभा में बहनों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी। भाजपा सरकार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब सच्चाई बन चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने इस पर हस्ताक्षर कर दिया है। यह अधिनियम अब कानून बन गया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जो गारंटी देता है, वह पूरी करता है लेकिन आपको खासकर माता-बहनों को बहुत सतर्क रहना होगा। यह 30 साल से लटका हुआ था। सरकार आईं और गईं, नाटक करते रहे लेकिन काम नहीं किया। कांग्रेस और इसके घमंडिया साथियों को लग रहा है कि मोदी ने क्या कर दिया। वह गुस्से से भरे हुए हैं। उनको लगता है कि यह सभी माताएं, बहनें मोदी को ही आशीर्वाद देंगी। उनकी नींद हराम हो गई है, इसलिए डर के कारण नए-नए खेल रहे हैं।''
PunjabKesari
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आपको मालूम है कि ना चाहते हुए भी उनको संसद में समर्थन क्यों करना पड़ा क्योंकि माताएं बहनें आपकी जागरूकता के कारण ऐसा हुआ। अब उन्होंने नया खेल शुरू कर दिया है, अब वे बहनों में भी फूट डालना चाहते हैं। बहनें संगठित हो गई हैं। यह चाहते हैं कि माताएं बहनें संगठित ना हों। जातिवाद में उनको तोड़ा जाए इसलिए भांति-भांति के तर्क देकर विभाजन कर दिया जाए, झूठ फैला दिया जाए। मैं छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को कहना चाहता हूं कि वह सतर्क रहें।'' उन्होंने महिला आरक्षण को आने वाले हजारों साल तक प्रभाव पैदा करने वाला निर्णय बताया।
PunjabKesari
मोदी ने कहा, ‘‘हर परिवार में माताओं-बहनों को शक्ति देने वाला काम हुआ है। आपकी बेटी का भविष्य उज्जवल बनाने का काम हुआ है। कृपा करके मेरी माताएं-बहनें झूठ बोलने वालों के झूठ पर ना फंस जाएं। आपको तोड़ने की कोशिश की जा रही है। आपमें एकता बनी रहनी चाहिए। आपका आशीर्वाद बना रहना चाहिए, जिससे मोदी सबके सपने पूरे करता रहे।''

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया कि यदि भाजपा छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो उसके मंत्रिमंडल का पहला फैसला आवास आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाकर हर गरीब को पक्का घर मुहैया कराना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में जब तक रमन सिंह की सरकार (2003 से 2018) थी, तब यहां भी हम तेजी से गरीबों के घर बना रहे थे। हालांकि जैसे ही यहां कांग्रेस की सरकार बनी तो वह उसमें घोटाले तलाशने लगे। उसमें कट कैसे करें, यह खोजने लगे लेकिन मोदी ने ऐसा पक्का कर दिया है कि पैसा सीधा उस घर में जाता है, तो उनको बड़ी मुश्किल हो रही है। इसलिए वह काम हीं नहीं कर रहे हैं।''
PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं आपको वादा करना चाहता हूं यहां भाजपा सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला होगा कि गरीबों के पक्के घर जो भी बाकी है, सारे के सारे तेज गति से पूरे करके हर गरीब को पक्का घर दिया जाए।'' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मानसिकता है कि वे दलितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ता नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि वे (कांग्रेस) मोदी पर निशाना साधने के नाम पर ओबीसी को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि अदालत से सजा मिलने के बाद भी उनका यही रवैया रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और कुशासन में डूबा हुआ है तथा (कांग्रेस सरकार में) हर योजना में घोटाला हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!