फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस परेड में चीफ गेस्ट होंगे PM मोदी, भारतीय लड़ाकू जेट भी करेंगे मार्च

Edited By Updated: 25 May, 2023 09:48 AM

pm modi to be chief guest at france s national day parade

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल फ्रांस के पेरिस में 14 जुलाई को बास्टिल-दिवस परेड के विशिष्ट अतिथि होंगे। यह जानकारी नई दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल फ्रांस के पेरिस में 14 जुलाई को बास्टिल-दिवस परेड के विशिष्ट अतिथि होंगे। यह जानकारी नई दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस की परेड में शामिल होने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले फ्रांस सरकार ने 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। यह फ्रांस में लोकक्रांति व्यवस्था के लिए 18वीं शताब्दी में हुए विप्लव की एक प्रमुख घटना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

 

ईसवी साल 1789 में 14 जुलाई के दिन आंदोलनकारियों ने बास्टिल सैन्य दुर्ग और कारावास पर धावा बोलकर कई बंदियों को छुड़ा लिया था। इस घटना से फ्रांसीसी क्रांति को गति मिली। नई दिल्ली में फ्रांस के दूतावास ने लिखा है, ‘‘14 जुलाई फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है। यह फ्रांस की क्रांति से जुड़ा है। इस अवसर पर फ्रांसीसी लोग ‘‘स्वाधीनता, समानता और बंधुत्व'' के मूल्यों का उत्सव मनाते हैं क्योंकि ये मूल्य उन्हें एकजुट करते हैं। ये मूल्य भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भी निहित हैं।'' इस अवसर पर पेरिस में भव्य सैन्य परेड आयोजित की जाती है।

 

दूतावास ने कहा है कि पेरिस में पीएम मोदी की उपस्थिति दोनों देशों के लिए ऐसे समय एक विशेष महत्व की है जबकि भारत और फ्रांस द्विपक्षीय रणनीतिक भागीदारी के 25 साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं। पेरिस की इस बार की बास्टिल-दिवस परेड में भारत की सैन्य टुकड़ियां भी भाग लेंगी। दूतावास ने यह भी कहा है कि दोनों देशों ने अच्छे और बुरे हर दौर में एक-दूसरे का साथ दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!