प्रकाश जावड़ेकर बोले- 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध

Edited By Updated: 08 Jun, 2021 07:48 PM

prakash javadekar said  committed to make single use plastic free india by 2022

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार भारत यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रहा है कि देश 2022 तक एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक से मुक्त हो सके। उन्होंने ''प्लास्टिक हैका...

नई दिल्लीः केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार भारत यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रहा है कि देश 2022 तक एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक से मुक्त हो सके। उन्होंने 'प्लास्टिक हैकाथॉन 2021' अभियान की शुरुआत करते हुए यह टिप्पणी की।

एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक (एसयूपी) को लेकर दो महीने तक चलने वाले जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए जावड़ेकर ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि पर्यावरण मंत्रालय ने देश से ऐसे प्लास्टिक का उपयोग खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक से मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। हमने उस दिशा में कई कदम उठाए हैं। प्लास्टिक कचरा के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राज्यों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि एसयूपी का उपयोग नहीं हो। कई राज्यों ने पहले ही इसका उपयोग बंद कर दिया है।'' जावड़ेकर ने कहा, "हमने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमों को अधिसूचित किया है जिसके तहत 40 माइक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। हमने राज्यों को 40 माइक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक थैले बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।" उन्होंने अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि इससे एसयूपी का उपयुक्त विकल्प खोजने और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए नए तरीकों की खोज करने में सहायता मिलेगी।

जावड़ेकर ने कहा, "हम प्लास्टिक हैकथॉन 2021 आयोजित कर रहे हैं। इसमें प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, इसके संग्रह और इससे नए उत्पाद बनाए जाने की संभावना पर विचार किया जाएगा। हैकथॉन में एसयूपी के उपयुक्त विकल्प पर भी चर्चा की जाएगी। स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जब तक स्कूलों और कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं, छात्रों को इस तरह की गतिविधियों से आनंद 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!