तिरुपति के बाद अब बांके बिहारी मंदिर के प्रसाद पर भी उठ रहे सवाल, संतों ने जताई नाराजगी

Edited By Updated: 27 Sep, 2024 06:30 PM

questions are also being raised on the prasad of banke bihari temple

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में 'लड्डू विवाद' के बाद देशभर के कई मंदिरों में मिलावटी प्रसाद को लेकर हंगामा मच गया है। उत्तर प्रदेश में भी कई बड़े मंदिरों में बिकने वाले प्रसाद में मिलावट की शिकायतें आई हैं।

नेशनल डेस्क : आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में 'लड्डू विवाद' के बाद देशभर के कई मंदिरों में मिलावटी प्रसाद को लेकर हंगामा मच गया है। उत्तर प्रदेश में भी कई बड़े मंदिरों में बिकने वाले प्रसाद में मिलावट की शिकायतें आई हैं। वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भी मिलावटी दूध को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिसके कारण संतों ने नाराजगी जताई है।

मिलावटी दूध की समस्या

गोवर्धन मठ के स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा कि उन्हें जानबूझकर या अनजाने में मिलावटी दूध के बारे में जानकारी मिलती रहती है। उन्होंने इसे रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया और योगी सरकार के होटल और ढाबों के लिए दिए गए आदेश का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- इन 10 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, छाता लेकर निकलें घर से बाहर, IMD ने किया अलर्ट...

होटल, ढाबों के बाहर नेम प्लेट...

स्वामी जी ने कहा कि ब्रज क्षेत्र, बांके बिहारी और अन्य धार्मिक स्थलों पर मिलावटी दूध का इस्तेमाल हो रहा है, और इसे तुरंत बंद करना चाहिए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। श्रद्धालुओं को जानकारी देने के लिए होटल या ढाबों के बाहर नेम प्लेट लगाना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें- पेरासिटामोल समेत ये 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल! विटामिन की गोलियां भी ‘खतरनाक’

कार्रवाई की तैयारी में योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के फूड डिपार्टमेंट ने हाल ही में बांके बिहारी मंदिर के पास मिठाई की दुकानों से सैंपल कलेक्ट किए हैं, और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। योगी सरकार ने मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अब ढाबों और अन्य जगहों पर मालिक या मैनेजर का नाम लिखना भी अनिवार्य होगा, और साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी होगा। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!