राफेल विमान और चीनी J-10C जेट का आपत्तिजनक वीडियो – सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!

Edited By Updated: 19 May, 2025 12:37 PM

rafale in bulandshahr is full of moon and stars whatsapp status

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शख्स को व्हाट्सएप पर विवादित स्टेटस लगाना भारी पड़ गया है। आरोपी ने राफेल लड़ाकू विमान, भारतीय तिरंगा, चीनी J-10C जेट और चांद-तारे के धार्मिक प्रतीक को मिलाकर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शख्स को व्हाट्सएप पर विवादित स्टेटस लगाना भारी पड़ गया है। आरोपी ने राफेल लड़ाकू विमान, भारतीय तिरंगा, चीनी J-10C जेट और चांद-तारे के धार्मिक प्रतीक को मिलाकर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसे भड़काऊ मानते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

राफेल ऑल पार्ट्स अवेलेबल लिखकर लगाया स्टेटस

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, "Rafael All Parts Available"। इस स्टेटस को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मानते हुए स्थानीय लोगों ने अहमदगढ़ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब उसकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

PunjabKesari

 

 

दिल्ली का कैब ड्राइवर निकला आरोपी

पुलिस के अनुसार वीडियो की सामग्री का उद्देश्य स्पष्ट रूप से सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काना और एक विशेष समुदाय को उकसाना था। आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है जो बुलंदशहर का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में दिल्ली में कैब ड्राइवर के तौर पर काम करता है।

वीडियो में क्या है आपत्तिजनक?

वायरल हुए इस एडिटेड वीडियो में एक राफेल लड़ाकू विमान दिखाया गया है जिस पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और 'सिंदूर' लिखा हुआ है। इसके बाद वीडियो में चीन का J-10C जेट प्रवेश करता है जिस पर मुस्लिम समुदाय का धार्मिक प्रतीक चांद-तारा बना हुआ है। इस तरह से दो अलग-अलग देशों के विमानों और धार्मिक प्रतीकों को मिलाकर आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाया गया।

PunjabKesari

 

भारत-पाक तनाव से जुड़ा हो सकता है मामला

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह विवादित वीडियो हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव के संदर्भ में बनाया गया है जिसका मकसद सांप्रदायिक विद्वेष फैलाना हो सकता है। पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!