Rain Alert: देशभर में मानसून की दस्तक, अगले 6 दिन तक मौसम रहेगा मेहरबान, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 22 Jun, 2025 09:32 AM

rain alert monsoon knocks across the country

देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है जहाँ शनिवार को मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश ने दिल्ली के मौसम को...

नेशनल डेस्क। देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है जहाँ शनिवार को मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश ने दिल्ली के मौसम को सुहाना बना दिया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के लिए अगले तीन दिन (रविवार से) बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज रविवार को दिल्ली में बिजली कड़कने, बारिश होने और तेज़ रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अगले 6 दिनों तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है जिससे तापमान में भी कमी आएगी। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

PunjabKesari

इसके बाद 23 से 28 जून के बीच भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जिससे गर्मी से राहत जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश, बंगाल, बिहार और झारखंड में भी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 22 से 27 जून के दौरान मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी अलग-अलग स्थानों पर तेज़ बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

PunjabKesari

पहाड़ी राज्यों और पश्चिमी-दक्षिणी भारत का हाल

22 से 27 जून के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद और पूर्वी राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान का दावा: परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह बरकरार, अमेरिकी दावों को 'झूठ' बताकर किया पलटवार

 

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 22 से 26 जून के दौरान गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

PunjabKesari

 

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी गरज-चमक के साथ बारिश

अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। 22-27 जून के दौरान केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं 22-25 जून के दौरान कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों तक तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर गर्म मौसम बना रह सकता है।

तापमान की बात करें तो आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने का अनुमान है। वहीं गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है।

कुल मिलाकर देश के बड़े हिस्से में मानसून की गतिविधियाँ तेज़ हो रही हैं जिससे गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन कुछ इलाकों में भारी बारिश चुनौती भी बन सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!